पोप लियो 14वें ने, 01 नवम्बर, सब संतों का महोत्सव के अवसर पर संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में उपस्थित सभों के संग देवदूत प्रार्थना का पाठ किया, अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पवित्रता सभों के लिए दिया गया एक वैश्विक उपहार है।
मध्य इटली में आए भयानक भूकंप के दस साल बाद, पोप लियो ने इन इलाकों की नगरपालिकाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और इस बात पर जोर दिया कि "यह पुष्ट करने के लिए हर संभव कोशिश की जानी चाहिए कि पुनःनिर्माण जल्द से जल्द, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से हो।"
वाटिकन में शुक्रवार को पोप लियो 14 वें ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिभागियों को सम्बोधित कर आरटीफिशल इन्टेलिज़ेन्स की जटिलताओं को हमारे युग की महान चुनौतियों में गिनाया।
आध्यात्मिक और सार्वजनिक नेतृत्व के लिए संघ के सदस्यों ने बुधवारीय आमदर्शन समारोह में भाग लिया। उन्होंने पोप लियो 14वें तक उन लोगों की आवाज पहुंचायी जो अपने जीवन और परिवारों से “दूर” हो गए हैं, उन्हें अप्रवासियों की चीजें दीं और “अनगिनत मुश्किलों के बीच अपने जीवन का अनुभव” साक्षा किया।
पोप लियो 14वें ने वाटिकन द्वितीय महासभा के धर्मसिद्धांत, गौदियुम एत स्पेस पर अपनी धर्मशिक्षा माला देते हुए इस बात की ओर ध्यान आकर्षित कराया की कलीसिया संस्कृति को प्रोत्साहित करने को बुलाई गयी है।
पोप लियो 14वें ने पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा शुरू किए गए शांति के लिए प्रार्थना दिवस की 40वीं सालगिरह पर असीसी में एकत्रित धार्मिक नेताओं को एक वीडियो संदेश भेजा, और दोहराया कि ईश्वर के नाम पर कोई भी युद्ध कभी भी सही नहीं ठहराया जा सकता या लड़ा नहीं जा सकता: "शांति को लोगों का आम आदर्श बननी चाहिए।" पोप ने उनसे प्रार्थना करने की अपील की क्योंकि प्रार्थना, दुनिया में फैली "ताकत की संस्कृति" के खिलाफ "विश्वासियों की विनम्र ताकत है।"
रविवार को देवदूत प्रार्थना के उपरांत पोप लियो 14वें ने यमन में मानवीय संकट की ओर ध्यान आकृष्ट किया, जॉर्डन के पीड़ितों की याद की और असीसी में शांति के लिए प्रथम विश्व युवा दिवस की 40वीं सालगिराह मनाने का स्मरण दिलाया।
रविवार को देवदूत प्रार्थना के दौरान पोप लियो 14वें ने सबसे बड़ी आज्ञा पर चिंतन किया। उन्होंने जोर दिया कि प्रेम विश्वास का मूल तत्व है जिसे हमारे आसपास के लोगों के लिए उपहार बनना चाहिए। पोप लियो 14वें ने कहा, "हम ईश्वर से तब तक सच्चा प्यार नहीं कर सकते जब तक यह प्यार हमारे भाइयों और बहनों के प्रति प्यार में न बदल जाए।"
पोप लियो 14वें ने जीसस यूथ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के सदस्यों से मुलाकात की और युवाओं को ख्रीस्त के प्यार को खोजने में मदद करके कलीसिया के जीवन से जोड़ने की उनकी कोशिशों की तारीफ की।
पोप लियो 14वें ने अपने बुधवारीय आमदर्शन की धर्मशिक्षा में विवाह पर प्रकाश डालते हुए उसे “मानवता हेतु एक बृहृद विद्यालय” और “समाज की नींव” परिभाषित किया।
पोप लियो 14वें ने 13 अक्टूबर को परमधर्मपीठीय ग्रेगोरियन यूनिवर्सिटी में धन्य पोप जॉन पॉल प्रथम पर आयोजित एक कॉन्फ्रेंस को एक संदेश भेजा, और सभी लोगों एवं संस्थाओं से शांति को बचाने और बढ़ावा देने हेतु अपना सहयोग देने की अपील की।
पोप लियो 14वें ने काथलिक कलीसिया में मौत की सजा का बहिष्कार करने की बात पुनः दोहरायी है और याद दिलाया है कि आमहित को “बिना मौत की सजा के भी सुरक्षित रखा जा सकता है एवं न्याय की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।”
100वें विश्व मिशन रविवार के लिए एक वीडियो संदेश में, पोप लियो 14वें ने विश्वासियों को उनकी प्रार्थनाओं और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है एवं याद किया कि कैसे उन्होंने उनके काम को आगे बढ़ाने और पेरू में उनके मिशनरी काम को बनाए रखने में मदद की।
पोप लियो 14वें अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह की धर्मशिक्षा में कहा कि कलीसिया दुनिया में कलम की गई है जिसका प्रथम कार्य मनुष्यों को जीवन से संबंधित सवालों के बारे में सचेत कराना और उन्हें लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में मदद करना और प्रेम तथा दुःखों के अर्थ को समझने में सहायता करना है।
पोप लियो 14वें ने “YOUCAT: Love Forever” किताब के नए संस्करण के लिए प्रस्तावना लिखी है। यह किताब युवाओं को काथलिक धर्म के आलोक में प्यार, रिश्तों और शादी पर चिंतन हेतु मदद करेगी।
पोप लियो 14वें कार्यस्थल पर पैदा होने वाले मुद्दों को सुलझाने में वार्ता के महत्व पर ज़ोर दिया और वाटिकन में महिलाओं की मौजूदगी को पहचानने और उसकी सराहना करने की ज़रूरत को रेखांकित करते हैं।
पोप लियो 14वें ने वाटिकन की वाटिका में जेंडरमरिया वाटिकन सेवा में नियुक्त स्विस सैन्य दल के शपथ ग्रहण समारोह का मिस्सा बलिदान अर्पित किया। पोप ने अपने प्रवचन में सेवा, रक्षा और सुरक्षा करने के अर्थ पर प्रकाश डाला।
संस्कृति और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजन कार्यक्रम के तहत, “संभावना की कला: सबों को साथ लाना” की विषयवस्तु से जमा हुए, कलाकारों और क्यूरेटरों को पोप लियो 14वें ने संबोधित करते हुए कहा कि आप को कलीसिया की जरुरत है।
एड टू द चर्च इन नीड की कार्यकारी अध्यक्ष रेजिना लिंच का कहना है कि “मिलियन बच्चों की रोजरी विन्ती” पहल से परिवारों में प्रार्थना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।