पोप ने चिकागो के कैद में प्रवासियों का समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

आध्यात्मिक और सार्वजनिक नेतृत्व के लिए संघ के सदस्यों ने बुधवारीय आमदर्शन समारोह में भाग लिया। उन्होंने पोप लियो 14वें तक उन लोगों की आवाज पहुंचायी जो अपने जीवन और परिवारों से “दूर” हो गए हैं, उन्हें अप्रवासियों की चीजें दीं और “अनगिनत मुश्किलों के बीच अपने जीवन का अनुभव” साक्षा किया।

“मैंने उनसे कहा कि जब भी मैं ब्रॉडव्यू जाती हूँ, तो मैं येसु और उनके दुःखभोग को महसूस करती है… मुझे क्षमा करें, लेकिन मैं अभी बहुत भावुक हूँ।”

एबिगेल ऑर्टिज़ वैलेस अपनी भावनाएँ छिपा नहीं पाईं, जब उन्होंने 28 अक्टूबर को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में पोप लियो 14वें के साथ अपनी मुलाकात के बारे में संक्षेप में बताया।

मेक्सिको की आप्रवासी और स्कालब्रिनियन महिला, पोप के आमदर्शन समारोह में हिस्सा लेने के लिए चिकागो से रोम आयी थी, उनके साथ आध्यात्मिक और सार्वजनिक नेतृत्व के लिए संघ (सीएसपीएल) के लगभग तीस अन्य सदस्य भी थे, जिनमें पुरोहित, उपयाजक, छात्र और काथलिक नेता शामिल थे।

न्याय की सेवा में
पोप के शहर में, यह आंदोलन न्याय की सेवा में एक “ताकत” बनना चाहता है। असल में, इसका मतलब है शिकागो में बहुत अनिश्चितता और दुर्बलताओं के बीच रहनेवाले, मध्य और दक्षिण अमेरिका के सैकड़ों आप्रवासियों को रोज समर्थन और मदद देना, प्रार्थना करना, प्रेरितिक देखभाल और साथ देना।

हालांकि, संघ के मिशन का मुख्य मकसद है ब्रॉडव्यू में बंदियों के बीच काम करना, जो अमरीकी आप्रवासियों और  सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) द्वारा चलाई जाती है।

यह एजेंसी, जो अमरीकी होमलैंड सुरक्षा विभाग के तहत आती है, अपने तरीकों को लेकर विवादों और आरोपों के केंद्र में रही है।

संघ का मुख्य मकसद “हमारे समुदायों के उन माताओं, पिताओं, भाइयों, बहनों और कार्यकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना है जिन्हें उनके परिवारों और उनके जीवन से दूर किया जा रहा है।”

शुरूआती रुकावटों और पहुँच में देरी के बाद, संघ को शिकागो शहर से 15 किलोमीटर दूर, हिरासत में हर दिन अंदर जाने की अस्थायी इजाजत मिली। मई 2026 से, उन्होंने हिरासत में लिए गए 725 आप्रवासियों से 135 से भी अधिक बार मुलाकातें की है।

पोप के लिए तस्वीरों और चिट्ठियों का एल्बम
ग्वादालूपे की माता मरियम की तस्वीर वाली पीली टी-शर्ट पहने और “कलीसिया को… आपके पवित्र विद्रोह की जरूरत है” लिखा बैनर लिए, यह दल सुबह-सुबह संत पेत्रुस महागिरजाघर पहुँचा।

आमदर्शन समारोह के अंत में वे पोप लियो से हाथ मिलाने और उन्हें एक उपहार देने के लिए रूके। उनके पास सीएसपीएल की पहल और समारोहों की तस्वीरें, साथ ही आप्रवासियों द्वारा पोप को लिखे पत्र भी थे।

इन चिट्ठियों में “उनके जीवन के अनुभव और अनगिनत मुश्किलों के बावजूद, बेहतर भविष्य की उनकी उम्मीद, हमारे प्रभु की सहायता और आंदोलन की मदद से आगे बढ़ने की बातें शामिल हैं, जिन्हें हमारे महाधर्माध्यक्ष, कार्डिनल ब्लेज क्यूपिक का भी समर्थन है।”

शिकागो के सहायक धर्माध्यक्ष, बिशप जोस मारिया गार्सिया माल्डोनाडो ने वाटिकन न्यूज़ के साथ आमदर्शन समारोह में भाग लेने पर बात की।

उन्होंने संघ को “कलीसया के अंदर अच्छाई और न्याय की सेवा में एक ताकत बताया, जो सबसे बढ़कर उन अप्रवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करती है जो खुद को बहुत मुश्किल हालात में पाते हैं।”

‘आपके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद’
वहां मौजूद लोगों के अनुसार, संत पापा उपहार से खुश हुए। उन्होंने सभी का अभिवादन किया और दल के साथ एक फोटो भी खिचाये।

अफ्रीका की माता मरियम पल्ली और लोयोला यूनिवर्सिटी शिकागो की टिफनी स्वान-कोविंगटन ने पोप को “ब्रॉडव्यू में हिरासत में लिए गए हमारे भाइयों और बहनों के लिए प्रेरितिक देखभाल के महत्व पर जोर देनेवाले आपके बयानों के लिए” धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, “आपने हमें और अनगिनत धर्माध्यक्षों को पूरे देश में यह काम जारी रखने के लिए प्रेरित किया है।” “कृपया हमारे लिए प्रार्थना करते रहें और अपने शब्दों एवं अपने मार्गदर्शन से हमें हिम्मत दें।”

hindi Survey Popup Image