दिव्य उपासना और संस्कारों के अनुशासन के लिए गठित विभाग ने जर्मन धर्माध्यक्षों के अनुरोध का जवाब दिया है, और खास मामलों में भी, पवित्र मिस्सा के दौरान किसी लोकधर्मी से धर्मोपदेश देने के लिए आग्रह करने को मना कर दिया है। साथ ही, कहा है कि धर्मविधि में ईश वचन की घोषणा को, संस्कारीय रूप से मिले मिशन से अलग नहीं किया जा सकता।