दुबई में शांति के लिए राष्ट्रीय प्रार्थना में एक साथ भाग ले रहे धर्मगुरूओं को सम्बोधित करते, दक्षिणी अरब के प्रेरितिक विकर, धर्माध्यक्ष पाओलो मार्तिनेली ने कहा, “शांति सिर्फ मनुष्यों की बनाई हुई चीज नहीं हो सकती; यह ईश्वर प्रदत्त एक वरदान है, जिसे हमें अपने अच्छे रिश्तों के जरिए समाज में खोजना, उसका स्वागत करना तथा उसे बढ़ावा देना और फैलाना चाहिए।”