सितंबर में तमिलनाडु के करूर में तमिल अभिनेता से नेता बने विजय की एक रैली में 17 महिलाओं और 10 बच्चों सहित कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज़्यादा घायल हो गए। यह रैली लोकतांत्रिक भागीदारी का उत्सव बन सकती थी, जो एक अकल्पनीय त्रासदी में बदल गई।
कर्नाटक राज्य द्वारा शुरू किया गया एक सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण विवादास्पद हो गया है क्योंकि राज्य ने हिंदू समूहों के विरोध के बाद ईसाइयों को अपनी जाति दर्ज करने से रोक दिया है।
पुलिस ने बताया कि 24 सितंबर को हिमालयी क्षेत्र लद्दाख में अधिक स्वायत्तता की मांग कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प में पाँच लोगों की मौत हो गई, जिसमें "दर्जनों" लोग घायल हो गए।
गोवा की शीर्ष अदालत ने एक ईसाई पास्टर और उसकी पत्नी के खिलाफ दो मामलों को खारिज कर दिया है, जिन पर प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप है। पुलिस ने अदालत को बताया कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए कोई सबूत नहीं मिला है।
भारतीय पुलिस ने 25 सितंबर को उत्तरी शहर लेह में गश्त की। यह घटना हिमालयी क्षेत्र लद्दाख के लिए अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद हुई।
भारत के कर्नाटक राज्य के एक आर्चबिशप ने ईसाइयों से राज्य में चल रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि सटीक जनसंख्या आँकड़े सरकारी आरक्षण लाभों में वृद्धि के उनके दावे को मज़बूत कर सकते हैं।
मंगलवार शाम को कास्टेल गंडोल्फो से वाटिकन के लिए रवाना होते हुए पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए, पोप लियो 14वें ने कहा, 'अगर यूरोप सचमुच एकजुट होता, तो मेरा मानना है कि वह बहुत कुछ कर सकता था।'
पोप लियो 14वें ने अक्टूबर में हर दिन रोज़री प्रार्थना में शामिल होकर ईश्वर से शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया और माता मरिया की आध्यात्मिकता का अनुसरण करने वालों की जयंती के उपलक्ष्य में 11 अक्टूबर को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में रोज़री प्रार्थना की घोषणा की है।
पोप लियो ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह की धर्मशिक्षा माला में पुण्य शनिवार के रहस्य पर चिंतन करते हुए कहा कि ईश्वर मृत्यु के गर्त में उतरते हैं जिससे वे सारी मानवता को वहाँ से निकाल सकें।
पोप लियो 14वें ने वाटिकन में रोम के इंडोनेशियाई समुदाय के साथ अपने संवाद में परमधर्मपीठ और दक्षिण पूर्व एशियाई देश को जोड़ने वाले "मित्रता के बंधन" को याद किया।
अपने धर्मसंध की महासभा में भाग लेने वाली समर्पित महिलाओं और पवित्र भूमि की कार्मेलाइट धर्मबहनों के एक समूह को संबोधित करते हुए, पोप लियो 14वें ने उन धर्मबहनों की प्रशंसा की जो ईश्वर के आह्वान का जवाब देती हैं और पवित्र भूमि में शांति के लिए निरंतर प्रार्थना करने वाले डिस्काल्ड कार्मेलाइट धर्मबहनों के साक्ष्य पर प्रकाश डाला।
रोश हाशनाह, योम किप्पुर और सुकोट की वर्षगांठ के अवसर पर रोम के मुख्य रब्बी को भेजे गए एक टेलीग्राम में, संत पापा लियो 14वें ने काथलिकों और यहूदियों के बीच मित्रता को गहरा करने की कामना व्यक्त की।
संयुक्त राष्ट्र बीजिंग में आयोजित चौथे विश्व महिला सम्मेलन की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में न्यूयॉर्क में एक बैठक आयोजित कर रहा है। महाधर्माध्यक्ष गलाघेर उन चुनौतियों की ओर इशारा किया, जिनका सामना महिलाएँ और लड़कियाँ अभी भी कर रही हैं और उनकी समान गरिमा और उनकी क्षमताओं को पूरा करने की क्षमता की रक्षा करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
शुक्रवार, 26 सितंबर से 20,000 से ज़्यादा तीर्थयात्री वाटिकन पहुँचेंगे। रविवार को, संत पापा लियो 14वें पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करेंगे, जिसके दौरान 39 नए धर्मशिक्षकों को उनके बुलावे के प्रतीक के रूप में क्रूस दिया जाएगा।
15 मीडियाकर्मी 12 से 19 सितंबर तक रोम में “डिजिटल दुनिया में विश्वास संचार” कार्यक्रम के एक भाग के रूप में एक सप्ताह के लिए एकत्र हुए, जिसमें सुसमाचार प्रचार के नए तरीकों की खोज की गई।
22 सितंबर को, वाटिकन न्यायालय के नए कक्षों में, लंदन संपत्ति सौदे से जुड़े बहुचर्चित मामले का दूसरा अध्याय शुरू हुआ। पहला मुकदमा दिसंबर 2023 में दस दोषियों को दोषी ठहराए जाने के साथ समाप्त हुआ था। अब अपील का चरण शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत इस सप्ताह पाँच सुनवाइयों से होगी।
मैंगलोर में चल रही "ऑल इंडिया काथलिक यूनियन" की आम सभा के दौरान, कई भारतीय राज्यों में ख्रीस्तियों द्वारा अनुभव की जा रही कठिनाइयों और शत्रुता पर चिंता व्यक्त की, जो मूलतः विवादास्पद धर्मांतरण-विरोधी कानूनों पर आधारित थी।
सूडान के युद्धग्रस्त लोगों के प्रति पोप और कलीसिया की निकटता, प्रेरितिक राजदूत के मिशन के केंद्र में थी, जब उन्होंने पीड़ित देश की यात्रा की, वहाँ के काथलिक समुदाय से मुलाकात की और राजनीतिक अधिकारियों के साथ बातचीत की।
मलावी के भावी प्रेरितिक राजदूतावास की नींव 22 सितम्बर 2025 को लिलोंगवे में डाली गई। नींव की आशीष की धर्मविधि का अनुष्ठान जाम्बिया और मलावी के प्रेरितिक राजदूत मोनसिन्योर जॉ लुका पेरिची ने की। अब तक, मलावी में वाटिकन का राजनयिक मिशन जाम्बिया के लुसाका में स्थित था।
संत इजीदियो समुदाय ने कई काथलिक संघों और आंदोलनों के साथ "गज़ा के लिए शांति" को बढ़ावा देने हेतु, एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसको पोप लियो 14वें की अपील और "गज़ा में युद्ध एवं मानवीय स्थिति की अत्यधिक गंभीरता" के जवाब में आयोजित की गयी थी।