कैथोलिक बिशपों ने केंद्र सरकार से विदेशी चंदा लेने के लिए घोषित नए नियमों पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि इन नई पाबंदियों से गरीबों के बीच ईसाई समुदाय द्वारा किए जा रहे काम "लगभग ठप" हो जाएंगे।
मणिपुर राज्य में दो मुख्य रूप से ईसाई आदिवासी समूह के बीच चल रहे संघर्ष के बीच, कुकी-ज़ो समुदाय ने छह नागा लोगों की हत्या के लिए माफ़ी मांगी है, ताकि तनाव कम हो सके और उनके खिलाफ़ आर्थिक नाकेबंदी खत्म हो सके।
ओडिशा की एक कैथोलिक महिला, जो शुरू में कॉन्वेंट के किचन में काम करने के लिए घर से निकली थी, ने माना है कि उस अनुभव ने उन्हें धार्मिक जीवन अपनाने का रास्ता खोजने में मदद की।
देश-विदेश चर्च न्यूज़ | RVA Hindi News | 26 June 2026
#RadioVeritasAsia #churchnews #christiannews #weeklynews #Hindichurchnews national and international news
Presented By: RVA Hindi
News Presenter: Priyanka Damor
पोप लियो 14वें, वाटिकन प्रकाशन भवन (एलईवी) की 100वीं सालगिरह मनाने के लिए आये दुनिया भर के लेखकों से मुलाकात की और लेखकों को याद दिलाया कि लिखना इंसानियत, सच्चाई और ईश्वर की खोज करने का काम है।
पोप लियो 14वें ने अंतरराष्ट्रीय कारितास द्वारा स्वास्थ्य पर आयोजित एक सम्मेलन के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं भेजा और सुसमाचार के मूल्य पर आधारित स्वास्थ्य देखभाल में सहयोग देने की अपील की।
पोप लियो 14वें ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह में वाटिकन द्वितीय महाधर्मसभा के धर्मविधि अनुष्ठान पर अपनी धर्मशिक्षा माला प्रदान करते हुए पवित्र यूख्रारीस्तीय बलिदान पर चिंतन किया।
पोप लियो 14वें ने रांची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के तौर पर फादर आनंद डेविड खलखो को नियुक्त किया है।वर्तमान में वे रांची महाधर्मप्रांत के विकर जनरल और रांची में संत मरिया महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित हैं।
पोप लियो 14वें ने सोमवार को वाटिकन में सेवारत कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित ग्रीष्म शिविर (समर कैंप) के प्रतिभागियों से मुलाकात करते हुए उन्हें तकनीकी उपकरणों का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने की सलाह दी।