पोप ने रांची महाधर्मप्रांत के लिए सहायक धर्माध्यक्ष आनंद डेविड खलखो को नियुक्त किया
पोप लियो 14वें ने रांची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के तौर पर फादर आनंद डेविड खलखो को नियुक्त किया है।वर्तमान में वे रांची महाधर्मप्रांत के विकर जनरल और रांची में संत मरिया महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित हैं।
पोप लियो 14वें ने बुधवार 24 जून को फादर आनंद डेविड खल्खो को रांची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है, वर्तमान में वे रांची महाधर्मप्रांत के विकर जनरल और रांची में संत मरिया महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित हैं।
जीवन परिचय
नवनियुक्त सहायक धर्माध्यक्ष आनंद डेविड खलखो का जन्म 20 नवंबर, 1975 को रांची महाधर्मप्रांत के मांडर में हुआ। उन्होंने कोलकाता में संत जॉन वियानी माइनर सेमिनरी, संत अल्बर्ट कॉलेज मेजर सेमिनरी और रांची में संत ज़ेवियर कॉलेज में पढ़ने के बाद, रांची के संत अल्बर्ट कॉलेज में ईशशास्त्र की पढ़ाई की।
15 मई, 2006 को रांची महाधर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक किया गया था।
नवनियुक्त सहायक धर्माध्यक्ष आनंद डेविड खलखो ने निम्नलिखित पद संभाला हैं और आगे की पढ़ाई पूरी की है:
पुरोहिताभिषेक के बाद वे 2006 से 2009 तक कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो के पर्सनल सेक्रेटरी रहे। 2009 से 2011 तक मैंगलोर के मुलर हॉस्पिटल में हॉस्पिटल प्रशासन में प्रबंधन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। फिर 2011 से 2015 तक सीबीसीआई सोसाइटी फॉर मेडिकल एजुकेशन, उत्तर भारत के सह-निदेशक और तत्कालीन बिझान रीजन के धर्मप्रांतीय पुरोहितों के परिषद के अध्यक्ष थे। 2011 से 2020 तक लिवन्स हॉस्पिटल प्रोजेक्ट, मांडर के निदेशकों की समिति के सदस्य; 2015 से 2017 तक सीबीसीआई दिल्ली के महासचिव के सचिव; 2017 से 2020 जनसंपर्क अधिकारी, 2019 से 2020 तक रांची में महाधर्माध्यक्ष निवास के प्रबंधक, 2020 से रांची में संत मरिया महागिरजाघऱ के पल्ली पुरोहित, 2021 से रांची में सामाजिक विकास केंद्र के निदेशक; 2022 से रांची में सेमिनारियों के निदेशक और 2024 से रांची के विकार जनरल के रुप में अपनी सेवा दे रहे हैं।