पोप फ्राँसिस ने जीवन के लिए इतालवी आंदोलन के तीर्थयात्रियों को संदेश भेजा है और अजन्मे बच्चों का पक्ष लेने का आह्वान किया, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि वे हर उस व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं जिनकी कोई आवाज नहीं है।
पोप फ्राँसिस की नैदानिक स्थिति में चिकित्सा के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया दिख रही है। रोग के निदान पर सतर्कता जारी है। आज सुबह पोप ने अपने चैपल में प्रार्थना की, जबकि दोपहर को उन्होंने आराम करने और काम करने में बिताया।
वाटिकन स्थित परमधर्मपीठीय अन्तरधार्मिक परिसम्वाद परिषद ने रमादान की शुरुआत के उपलक्ष्य में विश्व के इस्लाम धर्मानुयायियों के नाम एक विशिष्ट सन्देश जारी कर इस तथ्य पर ध्यान केन्द्रित करने का आग्रह किया है कि ख्रीस्तानुयायी और इस्लाम धर्मानुयायी आशा को खोजनेवाले विश्व में बेहतर ज़िन्दगी के लिये क्या कर सकते हैं।
छब्बीसवां आदिवासी बाइबिल सम्मेलन, जो आस्था और एकता की बैठक के लिए लगभग 30 हजार लोगों को एक साथ लाता है, श्रीकाकुलम धर्मप्रांत में 6 मार्च शुरू हुआ और 9 मार्च तक जारी रहेगा।
नाईजिरिया में कफानचन धर्मप्रांत ने बताया है कि कादुना राज्य में सेंट मैरी ताचिरा गिरजाघर के पुरोहित फादर सिल्वेस्टर ओकेचुकु को 5 मार्च की सुबह उनके अपहर्ताओं ने “क्रूरतापूर्वक” मार डाला। वे एक रात पहले अपहरण के शिकार हुए थे।
जैरूसालेम में लातीनी रीति के प्राधिधर्माध्यक्ष कार्डिनल पियरबतिस्ता पित्साबाल्ला ने चालीसाकाल के आरम्भ में एक संदेश जारी करते हुए स्मरण दिलाया है कि "संघर्ष और दोषारोपण की भारी बयानबाजी" कभी भी ईश्वर को येसु में मेल-मिलाप करने से नहीं रोक सकती।
वाटिकन के फिदेस समाचार एजेंसी के अनुसार, नान हलिंग के ग्रामीण क्षेत्र में संत माइकल काथलिक चर्च के प्रेरितिक केंद्र को 3 मार्च को बर्मी सेना ने बमबारी द्वारा नष्ट कर दिया। गिरजाघर का इतिहास सौ साल से भी ज्यादा पुराना था।