पोप लियो 14वें : मोजाम्बिक के लिए प्रार्थना करें

रविवारीय देवदूत प्रार्थना के बाद, पोप लियो ने मोजाम्बिक के काबो डेलगाडो प्रांत और यूक्रेन पर ध्यान केंद्रित किया तथा हिंसा और युद्ध से घायल लोगों के लिए प्रार्थना एवं सामीप्य का आग्रह किया।

पोप ने कहा, “मैं मोजाम्बिक के काबो डेलगाडो के लोगों के प्रति अपनी निकटता व्यक्त करता हूँ, जो असुरक्षा और हिंसा की स्थिति के शिकार हैं, जिसके कारण लगातार मौतें और विस्थापन हो रहे हैं। मैं आपसे अपील करता हूँ कि आप हमारे इन भाइयों और बहनों को न भूलें, साथ ही मैं आपको उनके लिए प्रार्थना करने के लिए आमंत्रित करता हूँ।”

उन्होंने आशा व्यक्त की कि देश के नेताओं के प्रयास उस क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बहाल करने में सफल होंगे।

उसके बाद यूक्रेन के पीड़ितों की याद कर कहा, “पिछले शुक्रवार, 22 अगस्त को, हमने युद्ध से पीड़ित अपने भाई-बहनों के साथ प्रार्थना और उपवास किया। आज हम अपने यूक्रेनी भाई-बहनों के साथ हैं, जो आध्यात्मिक पहल "यूक्रेन के लिए विश्व प्रार्थना" के माध्यम से, प्रभु से अपने पीड़ित देश में शांति की प्रार्थना करते हैं।”

तत्पश्चात पोप ने रोम तथा इटली एवं विश्व के विभिन्न हिस्सों से आये सभी तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया।

अंत में उन्होंने सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।

hindi Survey Popup Image