छेछाड़ी के विश्वासियों के लिए 2 अक्टूबर अत्यन्त खुशी और उत्सव का दिन रहा, जब महुआडाड़ के संत जोसेफ गिरजाघर में ईश्वरीय सृष्टि की जुबली और तुसगो पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारत और नेपाल के लिए वाटिकन के प्रतिनिधि महाधर्माध्यक्ष लेओपोल्दो जिरेली की उपस्थिति ने विश्वासियों को उत्साह से भर दिया।