अच्छा काम करने की हिम्मत रखनेवाले लोगों की आवश्यकता है, पोप

पोप लियो 14वें ने युग की मांग को देखते हुए कहा है कि हमारे युग में ऐसे पुरूषों और महिलाओं की आवश्यकता है जिनमें अच्छा काम करने की हिम्मत हो।

ऐसे समय जब दुनिया के हर कोने से युद्ध, हिंसा, स्वार्थ और उनसे पीड़ित लोगों की आवाजे गूँज रही हैं।

पोप ने 5 अक्टूबर के एक्स संदेश में लिखा, “एक शहादत उन लोगों की होती है जो एक पल में अपनी जान दे देते हैं, और एक और छिपी हुई शहादत उन लोगों की होती है जो दिन प्रतिदिन अपना जीवन देते हैं। सभी ख्रीस्तीयों को यही करने के लिए कहा गया है: हर दिन प्यार से अपना जीवन अर्पित करें।”

“हमारे जमाने को ऐसे पुरूषों और महिलाओं की जरूरत है जिनमें अच्छा करने की हिम्मत हो, भले ही इसके लिए उन्हें कीमत चुकानी पड़े। जो अकेले हैं उनके करीब आएं, जो थके हुए हैं उन्हें सहारा दें, और जो दूर चले गए हैं उन्हें ढूंढें। माफ करने, फिर से शुरू करने और बातचीत करने की हिम्मत रखें।”

पोप ने आगे इस बात से भी अवगत कराया, “अच्छा काम करने से हमेशा पहचान नहीं मिलती और अक्सर इसके लिए कोशिश करनी पड़ती है, लेकिन यह उदारता का रोज दिन का साहस है। येसु के साथ दोस्ती हमें इस तरह जीने की ताकत देती है।”

hindi Survey Popup Image