फेफड़े में गांठ, पोप की सर्जरी होगी
पोप लियो 14वें ने रविवारीय देवदूत प्रार्थना के उपरांत अपने स्वास्थ्य संबंधी बातों का खुलासा किया कि उन्हें फेफड़े में हुए एक छोटी गांठ के संबंध में एक सर्जरी करवाना होगा। यह सर्जरी आने वाले दिनों में रोम के जेमेली आस्पताल में होगा।
पोप लियो 14वें ने 11 अक्टूबर को देवदूत प्रार्थना के उपरांत अपने स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में फेफड़े की उनकी एक छोटी सर्जरी होगी।
रविवारीय देवदूत प्रार्थना के उपरांत, सभी विश्वासियों और तीर्थयात्रियों का अभिवादन करने के बाद पोप लियो ने अपने स्वास्थ्य का खुलासा करते हुए कहा कि हाल ही में हुए स्वास्थ्य संबंधित जाँच में चिकित्सकों में मेरे फेफड़े में एक छोटा गांठ पाया है। यह शुरूआती चरण में है। “चिकित्सकों ने अपने सुझाव में मुझे इसकी सर्जरी की सलाह दी है, अतः उनके सुझावानुसार अपने वाले दिनों में मैंने इसी सर्जरी का निर्णय लिया है।”
पोप ने कहा कि सर्जरी के दिन निर्धारित किये जा चुके हैं। “मैं आप के आध्यात्मिक सामीप्य के लिए आप का धन्यवाद अदा करता हूँ और अपने को आप सभों की प्रार्थनाओं में सुपूर्द करता हूँ।”
यह ऑपरेशन रोम के अगुस्तीनो जेमेली पॉलीक्लिनिक अस्पताल में होगा। वहीं पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए, वाटिकन कार्यालय के प्रवक्ता, मात्तेओ ब्रूनी ने बताया कि “ऑपरेशन आने वाले सप्ताह के प्रथम दिनों में निर्धारित है और ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ हेतु लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।”
राष्ट्रपति का सामीप्य
पोप के स्वास्थ्य संबंधी घोषणा के उपरांत इटला के राष्ट्रपति सरर्जियो मत्तारेला ने संत पापा को प्रेषित अपने संदेश में लिखा, “देवदूत संदेश उपरांत स्वास्थ्य संबंधित आपकी घोषणा ने पूरे इटली के लोगों ने भावविहोर कर दिया।” पूरे देशवासियों की ओर से वैश्विक धर्मगुरू के प्रति अपने स्नेह प्रकट करते हुए राष्ट्रपति ने लिखा “इटली के लोग आपके बहुत करीब हैं और आपको अपना स्नेह प्रकट करते हैं। आप न सिर्फ़ काथलिक धर्मालबियों से दुआ की भरोसा कर सकते हैं, बल्कि इटली और पूरी दुनिया, विश्वासी और अविश्वासी आपके लिए दुवाएं करते हैं। “मैं अपनी ओर से परमधर्माध्यक्ष के लिए हृदय से दुआ करताहूँ कि आपको जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले और आप जल्दी तथा पूर्णरूपेण ठीक हो जाएँ।”
मात्तेयो जुप्पी का संदेश
वहीं इतालवी कलीसिया की ओर से पोप ने लिए प्रार्थना और अपने सामीप्य प्रकट करते हुए बोलोनिया के महाधर्माध्यक्ष और इतालवी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष मात्तेयो जुप्पी ने कहा कि हम अपनी सामुदायिक प्रार्थनाओं और धर्मविधि में संत पापा को अपनी विशेष प्रार्थनाओं का आश्वासन देते हैं। “इस नाजुक स्थिति में हम उनके संग खड़े होते और उन्हें कुंवारी मरियम, सालुस पॉपुली रोमानी को सौंपते हैं।” उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “हम एक परिवार हैं: संत पापा, आप अकेले नहीं हैं। हम अपनी प्रार्थनाओं और स्नेह में सदा आप के संग जुड़े हैं ताकि सर्जरी सफलतापूर्वक हो सके और प्रभु की शांति और शक्ति में, आप जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।”
रोम धर्मप्रांत के विकर ने पोप के सेहत के संबंध में अपनी निकटता के भाव प्रकट किये, तथा उन्हें रोम की संरक्षिका कुंवारी मरियम सालुस पोपोली रोमानी के हाथों में सुपूर्द करते हुए अपनी प्रार्थना का सामीप्य प्रकट किया।
