पोप ने महाधर्माध्यक्ष वियोला को सौंपी संत पेत्रुस महागिरजाघर के महापुरोहित की जिम्मेदारी

पोप लियो 14वें ने महाधर्माध्यक्ष विटोरियो फ्रांसेस्को वियोला को संत पेत्रुस महागिरजाघर के महापुरोहित और धर्माध्यक्ष औरेलियो गार्सिया मैकियास को दिव्य पासना एवं संस्कारों के अनुशासन के लिए गठित विभाग का सचिव नियुक्त किया है।

पोप लियो 14वें ने महाधर्माध्यक्ष वितोरियो फ्रांसेस्को वियोला, ओएफएम को वाटिकन में संत पेत्रुस महागिरजाघर के महापुरोहित, वाटिकन सिटी में पोप के विकर जनरल और संत पेत्रुस कम्पनी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पोप ने शनिवार को एक प्रेस रिलीज में इस नियुक्ति की घोषणा की।

महाधर्माध्यक्ष वियोला पहले दिव्य उपासना और संस्कारों के अनुशासन के लिए गठित विभाग के सचिव के रूप में काम कर चुके हैं।

4 अक्टूबर, 1965 को इटली के बिएला में जन्मे, महाधर्माध्यक्ष ने 1991 में फ्रायर्स माइनर में व्रतधारण किया  और 1993 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।

उन्होंने रोम के संत अंसेल्मो परमधर्मपीठीय धर्मविधिक इंस्टीट्यूट से सेक्रेड लिटरजी में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है और 2021 में विभाग के सचिव बनने से पहले 2014 में उन्हें तोरतोना का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

दिव्य उपासना के नए सचिव
पोप लियो ने धर्माध्यक्ष औरेलियो गार्सिया मैकियास को दिव्य उपासना और संस्कारों के अनुशासन के लिए गठित विभाग का सचिव नियुक्त किया।

वे 27 मई, 2021 से विभाग के सहायक सचिव के रूप में काम कर रहे हैं, जब पोप फ्रांसिस ने उन्हें धर्माध्यक्ष भी नियुक्त किया था।

28 मार्च, 1965 को स्पेन के पोलोस में जन्मे धर्माध्यक्ष गार्सिया को 1992 में वैलाडोलिड महाधर्मप्रांत के लिए पुरोहित अभिषेक प्रदान किया गया था और उनके पास संत अंसेल्मो पोंटिफिकल अथेनेयुम से धर्मविधि में डॉक्टरेट की डिग्री है।

वैलाडोलिड धर्मप्रांत सेमिनरी के पूर्व रेक्टर, धर्माध्यक्ष गार्सिया मैकियास ने 2015 में विभाग में काम करना शुरू किया था।

hindi Survey Popup Image