लोयोला विश्वविद्यालय, शिकागो के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ मुलाकात में, पोप फ्राँसिस ने रेखांकित किया कि ऐसे पुरुषों और महिलाओं की आवश्यकता है जो काम करने के लिए तैयार हैं ताकि "दुनिया को शांति मिल सके"। "तेजी से बदलाव" और "बढ़ती चुनौतियों की जटिलता" में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे विभाजन और संघर्ष से चिह्नित दुनिया में आशा के साक्षी बनें।