पोप लियो 14वें ने पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा शुरू किए गए शांति के लिए प्रार्थना दिवस की 40वीं सालगिरह पर असीसी में एकत्रित धार्मिक नेताओं को एक वीडियो संदेश भेजा, और दोहराया कि ईश्वर के नाम पर कोई भी युद्ध कभी भी सही नहीं ठहराया जा सकता या लड़ा नहीं जा सकता: "शांति को लोगों का आम आदर्श बननी चाहिए।" पोप ने उनसे प्रार्थना करने की अपील की क्योंकि प्रार्थना, दुनिया में फैली "ताकत की संस्कृति" के खिलाफ "विश्वासियों की विनम्र ताकत है।"