पोप लियो ने स्पेन में ट्रेन हादसे में मरे लोगों के लिए दुःख प्रकट किया

स्पेन में हुए एक रेल हादसे की खबर सुनकर, जिसमें कुल 68 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गये हैं, पोप लियो 14वें ने "गहरा दुःख" जताया और मरनेवालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पोप लियो 14वें ने बुधवार को मध्य स्पेन में हुए दुखद रेल हादसे पर “गहरा दुःख” जताया है।

उन्होंने वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन द्वारा हस्ताक्षरित एक टेलीग्राम संदेश में तोलेदो के महाधर्माध्यक्ष फ्रांसिस्को सेरो चावेस के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बुधवार को, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:54 बजे, तोलेदो के उर्दा शहर में दो ट्रेनें टकरा गईं।

कस्तिला-ला मांचा प्रांत के सरकारी प्रवक्ता एस्थेर पादिला के अनुसार, मरनेवालों की संख्या 68 है। उन्होंने गुरुवार को बताया कि 53 लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 15 की हालत गंभीर है।

बृहस्पतिवार सुबह भी खोजी कुत्तों के साथ खोज टीमें पीड़ितों की तलाश करती रहीं।

पोप ने सभी प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि वे मरनेवालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ जताईं, साथ ही उन्हें दिलासा और गहरी चिंता जताई, तथा घायलों के जल्दी स्वास्थ्यलाभ की कामना की।

उन्होंने बचाव टीमों के सदस्यों को राहत और मदद देने की अपनी कोशिशों को जारी रखने हेतु प्रोत्साहन दिया, और उन्हें अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।

स्पेन की सरकार ने तीन दिनों के शोक दिवस की घोषणा की है। यह इस साल स्पेन का दूसरा हाई-स्पीड रेल हादसा है।

hindi Survey Popup Image