सुसमाचार के प्रति निष्ठा बनाए रखने में संत हमारे साथ हैं, पोप 

पोप ने सभी विश्वासियों को संतों का पर्व मनाने के लिए खुद को तैयार करने हेतु प्रेरित किया।

काथलिक कलीसिया 1 नवम्बर को सब संतों का पर्व मनाती है। पोप फ्राँसिस ने  सोशल मीडिया x पर ट्वीट कर सभी विश्वासियों को संतों का पर्व मनाने के लिए खुद को तैयार करने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश: “आइए हम सभी संतों का पर्व मनाने के लिए खुद को तैयार करें। आइए, हम उनसे प्रार्थना करें कि वे हमें सुसमाचार के प्रति हमारी निष्ठा को बनाए रखने में हमारी मदद करें और प्रभु के साथ और उन सभी के साथ, जिनसे हमने प्रेम किया है, अपने आनंद को साझा करने की आशा में हमारे दिलों की रक्षा करें।”

hindi Survey Popup Image