आज बीमारों के विश्व दिवस और लूर्द की कुंवारी मरियम के पर्व के दिन पोप लियो 14वें वाटिकन उद्यान में लूर्द ग्रोटो के सामने बीमार लोगों के एक दल का स्वागत किया, और उन्हें याद दिलाया कि धन्य कुंवारी माता हमें दुख और प्यार का मतलब सिखाती हैं।
पोप लियो 14वें ने रविवार के ट्वीट कर नाइजीरिया में आतंकवाद के पीडितों और खराब मौसम से पीड़ित पुर्तगाल, मोरक्को, स्पेन तथा दक्षिणी इटली के लोगों को याद किया। साथ ही मानव व्यापार के विरोध में विश्व दिवस के दिन इस आधुनिक दास्ता से लड़ने वालों के लिए प्रार्थना की।
स्पेन के मैड्रिड में हो रही पल्लीपुरोहितों की सभा में, पोप लियो 14वें ने पुरोहितों को चुनौतियों और धर्मनिरपेक्षता से घबराने के बजाय यह समझने के लिए कहा कि उनकी प्रार्थना और मसीह के साथ नज़दीकी दूसरों को यह पहचानने में मदद कर सकती है कि प्रभु उनके दिलों की सबसे बड़ी इच्छाओं को पूरा करने में उनकी मदद करेंगे।
वाटिकन के लोकधर्मी, परिवार और जीवन विभाग ने 10 फरवरी को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दादा-दादी एवं बुजूर्गों के लिए 6वें विश्व दिवस की विषयवस्तु प्रकाशित की।दादा-दादी एवं बुजूर्गों के लिए 6वें विश्व दिवस की विषयवस्तु है, “मैं तुम्हें कभी नहीं भुलाऊँगा।” (इसा. 49:15)
शिकागो के कार्डिनल ब्लेज़ कूपिच ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रुथ सोशल अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो पर अपने “हैरान” और “गुस्से” के बारे में लिखा, जिसमें बराक और मिशेल ओबामा को बंदरों के रूप में दिखाया गया था।
भारत के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीबीसीआई ) की 37वीं आम सभा बेंगलुरु में समाप्त हुई। धर्माध्यक्षों ने देश में बढ़ती गैर-बराबरी पर चिंता जताई। हैदराबाद के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल एंथनी पूला को सीबीसीआई का अध्यक्ष चुना गया।
कलीसिया 8 फरवरी को मानव तस्करी के खिलाफ प्रार्थना एवं मनन चिंतन विश्व दिवस मना रही है, इस दिन तालिथा कुम की अंतरराष्ट्रीय संयोजिका, सिस्टर एबी एवेलिनो, मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में मौजूदा चुनौतियों और प्रधानता के बारे में बता रही हैं।