पोप फ्रांसिस ने इतालवी टीवी चैनल ‘नोवे के चे टेम्पो के फ़ा’ के लिए फाबियो फ़ाज़ियो को एक साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने घोषणा की कि सिस्टर रफ़ाएला पेट्रिनी को मार्च में वाटिकन सिटी राज्य के गवर्नरेट का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने प्रवासियों को निर्वासित करने की नई ट्रम्प प्रशासन की योजनाओं की अफ़वाहों के बारे में एक सवाल का भी जवाब दिया: अगर ऐसा होता है, तो यह एक अपमान होगा; समाज के असंतुलन का खामियाजा सबसे गरीब लोगों को नहीं भुगतना चाहिए।
अमेरिका स्थित कॉनराड हिल्टन फाउंडेशन के निदेशक मंडल को संबोधित करते हुए पोप फ्राँसिस ने गरीबों के लिए उनके अथक काम और कलीसिया में धर्मबहनों के सशक्तिकरण का समर्थन करने के लिए उनकी प्रशंसा की।
पोप फ्राँसिस ने आम दर्शन समारोह के अंत में कहा कि उन्होंने गाजा के पवित्र परिवार के समुदाय को फोन किया, जो रविवार को युद्धविराम शुरू होने के बाद सामान्य हो गया है। पोप युद्ध के खिलाफ़ एक नई अपील की। फिर यूक्रेन में "युद्ध की त्रासदी का अनुभव कर रहे" बुज़ुर्गों को याद किया।
अपने साप्ताहिक आम दर्शन समारोह के समापन पर, पोप फ्राँसिस ने कहा कि उनका दिल लॉस एंजिल्स के पीड़ित लोगों के साथ है और वे प्रार्थना करते हैं कि अमेरिका की संरक्षिका, ग्वाडालूपे की माता मरियम, सभी निवासियों के लिए मध्यस्थता करें।
अंतरराष्ट्रीय स्टेला मारिस संगठन के प्रेरिताई से प्रेरित होकर, केन्या में नाकुरु के काथलिक धर्मप्रांत का प्रवासी कार्यालय उन लोगों को प्रेरितिक देखभाल और आशा प्रदान करना चाहता है जो पानी से अपनी आजीविका कमाते हैं। सिस्टर मार्गरेट मुम्बुआ कहती हैं, “मैं सीमांत क्षेत्रों में काम करनेवाली एक खुश धर्मबहन हूँ।”
येरूसालेम के लैटिन प्राधिधर्माध्यक्ष कार्डिनल पियेरबतिस्ता पित्साबाला ने ख्रीस्तीयों को, पवित्र भूमि में तीर्थयात्रा पर लौटने का निमंत्रण देते हुए कहा है कि उनकी उपस्थिति वहाँ के निवासियों को सार्वभौमिक कलीसिया का हिस्सा होने का एहसास कराती है।