उत्तरी और मध्य वेनेजुएला में आए भयानक भूकंप के एक महीने बाद, देश के धर्माध्यक्षों ने लापरवाही, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हितों से मुक्त पुनर्निर्माण प्रक्रिया की अपील की है। साथ ही, बचे हुए लोगों के साथ एकजुटता दिखाने की अपील करते हुए, बचाव दल, स्वयंसेवक और पोप लियो 14वें को उनके सामीप्य के लिए धन्यवाद दिया है।