समस्याओं के बीच हमें किन महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना जरूरी है

समस्याएँ हरेक व्यक्ति के जीवन में आती हैं लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है किन हम उनका सामना किस प्रकार करते हैं।

पोप लियो 14वें ने 17 मई के एक्स संदेश में कलीसिया के सामाजिक धर्मसिद्धांत का हवाला देते हुए विश्वासियों को याद दिलाया कि समस्याओं के बीच किन बातों को नहीं भूलना चाहिए।

उन्होंने अपने 17 मई के अपने एक्स संदेश में लिखा, “कलीसिया का सामाजिक धर्मसिद्धांत हमें सिखलाता है कि समस्याओं या उनके समाधान के बीच भी अधिक महत्वपूर्ण बात है कि हम चुनौतियों का सामना किस प्रकार करते हैं।” ऐसे समय में “हमें आत्मपरख, सुदृढ़ नैतिक सिद्धांतों और ईश्वर की कृपा के प्रति खुलेपन के मानदण्ड द्वारा निर्देशित होना चाहिए।”

hindi Survey Popup Image