पोप लियोः अपने साक्ष्य द्वारा सुसमाचार का प्रचार करें

पोप लियो 14वें ने लैटिन अमेरीका की प्रेरितिक यात्रा के दूसरे पड़ाव पर अर्जेंटीना के कॉरदोबा में यूख्रारीस्तीय बलिदान अर्पित करते हुए कहा कि हम सभों का बुलावा पवित्रता हेतु हुआ है, हम अपने साक्ष्य द्वारा सुसमाचार का प्रचार करें।

पोप लियो 14वें ने अर्जेंटीना की प्रेरितिक यात्रा के तीसरे दिन कॉरदोबा के स्पालंदा दे ला एस्कोला दे अभसियोन मिलितार में 10 नवम्बर, मंगलवार को यूख्रारीस्तीय बलिदान अर्पित किया।

पोप ने अपने प्रवचन में कहा कि पेत्रुस की घोषणा हमारे लिए ईश्वर के रहस्य, ख्रीस्त में हमारी मुक्ति को व्यक्त करता है। मुक्ति के इस संदेश की महत्वपूर्णतः सदैव बनी रही है जो हमें हमारे उन भाई-बहनों की मध्यस्थता द्वारा पोषित करती है जो हमसे पहले अपने विश्वास में स्वर्ग चले गये हैं। यह हमारे लिए कोई संयोग नहीं है, यह भूमि जो हमारा स्वागत करती है अपनी पवित्रता में समृद्ध है क्योंकि हमसे पहले चले गये हमारे लिए चुनौती प्रदान करते हैं कि हम अपने जीवन को उसी भांति जीये जैसे कि उन्होंने उसे जीया- और अपने जीवन को उस तरह समर्पित करें जैसे कि ख्रीस्त ने हमारे लिए किया है।

कॉरदोबा का शहर
पोप लियो ने कहा कि अर्जेंटीना का कॉरदोबा शहर संतों की धरती रही है। इसके कॉन्वेंट और गिरजाघर,  इसकी सड़कों और अस्पतालों से ऐसे नर और नारियाँ गुजरते थे, जिन्हें येसु से प्रेम था और जिसके सुसमाचार के लिए उन्होंने अपना जीवन अर्पित कर दिया। उन्होंने अर्जेंटीना के कुरा ब्रोचेरो और मामा अंतुला जैसे व्यक्तित्वों का जिक्र किया जिन्हें प्रभु ने बुलाया और अपनी प्रेरिताई हेतु भेजा, इस परिस्थिति में भी जहाँ वे इस तथ्य से सचेत नहीं थे कि उनकी प्रेरिताई अपने में कितनी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि सभी ख्रीस्त अपने में सिर्फ सेवक के भाव धारण करने को बुलाये गये हैं, जिसके फलस्वरूप हम केवल अपने उत्तरदायित्व को पूरा करने को कहे जाते हैं। (लूका.17.10)

पवित्रता हेतु हमारा बुलावा
अतः यह हमारे लिए ईश्वर से मिली एक आनंदमयी प्रेरिताई है जिसे हमें पूरा करना है। पोप ने कहा, “हाँ, प्रिय भाइयो एवं बहनों हम सभी पवित्रता के लिए बुलाये गये हैं, इस पृथ्वी पर हमारे कार्य इसी पर आधारित हैं- कि हमारा सम्पूर्ण मिलन ईश्वर से हो। यह बुलाहट सदैव अपनी प्रकृति में प्रेरितिक मनोभाव को धारण करती है- और हमें चाहिए कि हम ईश्वर के संग अपने मिलन के अनुभव को दूसरों के संग साझा करें। ख्रीस्तीयों के रूप में हमें चाहिए कि “अपनी शिक्षा को धर्मसिद्धांतों के अनुरूप रखें।” (तीतू 2.1) इस संदर्भ में संत पापा लियो ने संत लियो महान की उद्घोषणा के संबंध में कहा जिसका त्योहार कलीसिया आज मनाती है जिनके सानिध्य और सुरक्षा की कामना मैं अपने लिए करता हूँ, “ख्रीस्त जनों, आप अपनी सम्मान को पहचानें, क्योंकि आप ईश्वर की दिव्य प्रकृति को साझा करते हैं, आप अपनी पिछली बुरी जिंदगी में लौटने की चाह न रखें। उस सिर और शरीर की याद करें जिसके आप एक अंग हैं। इस बात को अपने जेहन में धारण करें कि अंधकार की शक्ति से बचाये जाते हुए, आपको ईश्वर ने अपने राज्य की ज्योति में लाया है।”

साक्ष्य द्वारा शिक्षा दें
अपनी ज़िंदगी में साक्ष्य के माध्यम शिक्षा देने से बेहतर सिखाने का कोई तरीका नहीं है, क्योंकि “दुनिया हमारी ज़िंदगी से निष्ठा और प्रार्थना के साक्ष्य की उम्मीद करती है” (संत पापा जोन पौल द्वितीय, प्रवचन,  ब्यूनस आयर्स, 10 अप्रैल, 1987)। यह हमसे इस बात की मांग करती है कि हम अपने को पूर्णरूपेण येसु ख्रीस्त से संयुक्त करें। यह संतों की गवाही है, और ऐसा करना ही हमें जीवन की कठिनाई में आशा के संग जीवन जीने को मदद करता है। 

hindi Survey Popup Image