पोप लियो: सेतु बनकर लोगों के मिलन में सहायक बनें

पोप लियो 14वें ने ऊरूग्वे की अपनी प्रेरितिक यात्रा के दूसरे दिन पयासंदू में मिस्सा बलिदान अर्पित किया और विश्वासियों को तीन निशानियों- सेतु, खजूर वाटिका और पेय माते के संदर्भ में अपना संदेश दिया।

पोप लियो 14वें ने लैटिन अमेरीका की प्रेरितिक यात्रा के दूसरे दिन 07 नवंम्बर को ऊरूग्वे के पारके पारिस लोनदेसर, पयासंदू में यूख्रारीस्तीय बलिदान अर्पित किया।

पोप ने धर्मविधि हेतु निर्धारित पाठों के आधार पर चिंतन करते हुए कहा कि हम आज के पाठों में एक धर्मी व्यक्ति के बारे में सुनते हैं जिसकी सहायता ईश्वर करते जिससे वह अपने  कार्यों का निर्वाहन उचित रूप में कर सके। फिलिप्पियों के नाम अपने पत्र में संत पौलुस प्रेरितिक कार्य में समुदाय द्वारा मिली सहायता के लिए ईश्वर का धन्यवाद अदा करते हैं, वे इस बात के प्रति अपनी सचेतना व्यक्त करते हैं कि उनकी दरिद्रता में, केवल ईश्वर उनकी सहायता करते हैं और ईश्वर का अनुग्रह उनके लिए, उन भाई-बहनों के द्वारा आता है जिनके पास वे भेजे गये।

ईमानदार व्यक्ति की प्रशंसा
स्तोत्र की चर्चा करते हुए पोप लियो ने कहा कि ईश्वर की संहिता से प्रेम और अपने विश्वास के अनुरूप निरंतर कार्य करने वाला धन्य है। उसी प्रकार सुसमाचार में, येसु ईमानदार व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं जो ईश्वर की सेवा करता है, जो ईश्वर को अपने जीवन के केन्द्र में रखता है, अपने को सौंपी गई सारी चीजों के प्रति ईमानदार रहता है, चाहे वे छोटी या बड़ी ही क्यों न हों।

सुसमाचार का आनंद बांटें
संत पापा ने कहा कि आज पयासंदू में ख्रीस्तयाग हेतु जमा होना हमें आनंदित करता है जहाँ हम ऊरूग्वे की कलीसिया के अलावे निकटवर्ती पड़ोसी देशों के तीर्थयात्रियों को पाते हैं। धर्मविधि के पाठ हमें विश्वासियों की उपस्थिति की याद करने का निमंत्रण देता है जो रियो दे ला प्लाटा के प्रांत में जमा हुए। सुसमाचार प्रचार के शुरूआती दिनों से, वे उस खुशी को साझा करने के लिए आते हैं जिसे उन्होंने ख्रीस्त से मिलन में अनुभव किया। वैसे ही मानो चरवाहों के लिए दूतगण प्रकट हुए, जिसे वे आनंद के सुसमाचार स्वरूप दूसरों के संग साझा करते हैं, वे उसे अपने विश्वास में प्रेम और दया के कार्यों में व्यक्त करते हैं।

धरती पुत्र
इस समारोह में, हम भी इस धरती के पुत्रों की याद करते हुए उनके जीवन के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं- धन्य जसिंतो वेरा, मोनतेविदियो के धर्माध्यक्ष के लिए जिन्होंने उदारता और पूर्ण समर्पण में अपने विश्वास का साक्ष्य निष्ठापूर्ण तरीके से अपनी प्रेरिताई में दी। उन्होंने उत्साह में अपनी प्रेरिताई को पूरा किया, त्याग के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा। उदाहरण के लिए उन्होंने कई बार घुड़सवारी करते हुए बीमारों की देख-रेख की, अत्यधिक दूरियों के बावजूद, खतरनाक यात्राओं और क्रूर मौसम में भी। “गौटो धर्माध्यक्ष” ने लम्बे और चौड़े ऊरूग्वे का भ्रमण तीन बार करते हुए लोगों में विश्वास और आशा जगाई। 1864 में पयासंदू की ऐतिहासिक घेराबंदी के दौरान, धर्माध्यक्ष विरा ने घिरे हुए शहर के दूसरी तरफ, इस्ला डे ला कैरिडाड में रहना शुरू किया, ताकि दोनों तरफ के शरणार्थियों और घायलों की देखभाल कर सकें। घेराबंदी खत्म होने तक वे वहीं रहे, अपने लोगों का साथ देते रहे और ईश्वर के नाम पर भाइयों की सेनाओं से इस बात का अनुरोध किया कि वे भ्रातृत्व प्रेम में के एक-दूसरे का आलिंगन करें।

ईश वचन को प्रसारित करें
प्रिय भाइयो एवं बहनों, पोप लियो ने कहा कि आज हमारी बारी है कि हम सुसमाचार को बोने वालों की उस धरोहर को, जिसे हमने पाया है निरंतर आगें ले चलें। हम ऐसा ईश्वर के वचनों को अपने जेहन में धारण करते हुए करने की आवश्यकता है- न्याय, ईमानदारी और विश्वासनीयता में, इस बात को समझते हुए कि जिस संदेश को हम घोषित करते हैं वह हमारा नहीं है। यह वह निधि है जिसे हमने ईश्वर से प्राप्त किया है, जिसे हम अपने मिट्टी के परात में धारण करते हैं(2 कुरू.4:7)।

तीन निशानियाँ
विश्वास की निधि के इस संदर्भ में पोप ने तीन निशानियों- सेतु, खजूर वाटिका और पेय माते का जिक्र किया, जो इस प्रांत पर मिली ख्रीस्तीय प्रेरिताई को दर्शाती है।

पयासंदू शहर में हम आर्टिगास अतंरराष्ट्रीय सेतु को पाते हैं जो ऊरूग्वे नदी तक फैला है जो दो देशों को जोड़ती है। हमारे लिए एक सेतु से होने वाले फायदों पर विचार करना कठिन नहीं है- इसमें खुलेपन, संचार और आदान-प्रदान की अभिव्यक्ति होती है। यही कारण है कि सेतुओं के निर्माता होना हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। यह एक बुलावा है जिसके लिए हम सभी बुलाये गये हैं- सेतुओं का निर्माण करने, साहस, एकता, संचार और विश्वास की खुशी को साझा करने के लिए जैसे कि धन्य जसिंतो विरा ने किया, “चाहे समय हमारे उपयुक्त हों या अनुपयुक्त”(2 तिमथी 4.2)।

सेतु का स्वरूप
पोप लियो ने कहा कि एक सेतु को चाहिए कि उसकी नींव मजबूत हो जिससे वह तीव्र तरंगों का सामना कर सके। वास्तव में, एक उस घर की भांति जो चट्टान में स्थापित किया गया है जो एक तूफान में भी मजबूती से खड़ा रहता है, वहीं बालू में बना घर गिरने की जोखिम में पड़ जाता है। (मत्ती.7.24-27)। उसी भांति एक सेतु को चाहिए कि उसी नींव मजबूत हो जिससे वह वायु और जल के प्रवाह को झेल सके। जब कभी आप नदी तट पर जाते और सेतु को देखते हैं तो इस निशानी को याद कीजिए जो हमारे लिए एक मजबूत ख्रीस्तीय प्रशिक्षण की महत्वपूर्णत की याद दिलाती और उसे प्रकट करती है। हममें से हर इंसान को अपने विश्वास का हिसाब देने के लिए अच्छी तरह तैयार रहना चाहिए जो हमसे पूछते हैं (1 पेत्रु. 3:15) और खुद को “भ्रमित शिक्षाओं” (ईब्रा. 13:9) में बहकने नहीं देना चाहिए। केवल ऐसा करने के द्वारा ही हम एकता और प्यार का माध्यम बन सकते हैं।

hindi Survey Popup Image