शिक्षा क्षेत्र में इटली के अग्रणी काथलिक प्रकाशन समूह को संबोधित करते हुए, पोप फ्राँसिस ने हमारे समय की नई चुनौतियों का समाधान करने के लिए परिवारों, स्कूलों और समाज को एकजुट करने में सक्षम "शैक्षणिक समझौते" की आवश्यकता दोहरायी।
वाटिकन के संस्कृति एवं शिक्षा विभाग की पहली आमसभा के प्रतिभागियों से पोप ने कहा कि वे नैतिक रूप से 250 मिलयन बच्चों की मदद करने के लिए बाध्य हैं जो स्कूल नहीं जा सकते।
पोप फ्राँसिस ने घोषणा की है कि बच्चों के अधिकारों पर वाटिकन 3 फरवरी, 2025 को विश्व बैठक की मेजबानी करेगा, जिसकी विषयवस्तु होगी, "आइये, हम उनसे प्यार करें और उनकी रक्षा करें।"
सलेशियन पुरोहितों द्वारा आयोजित भारत में प्रथम राष्ट्रीय काथलिक मीडिया सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए, वाटिकन संचार विभाग के प्रीफेक्ट पाओलो रूफिनी ने सत्य को बांटने और संप्रेषित करने तथा अपने समय को सर्वोत्तम तरीके से आकार देने की हमारी जिम्मेदारी पर चिंतन किया।
कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन 2024 के रात्सिंगर पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों और पुरस्कार विजेताओं को संबोधित किया और पोप बेनेडिक्ट सोलहवें की विरासत को याद किया जो हमें विश्वास और आशा के साथ अपने समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
रोम विश्वविद्यालय में एक पुस्तक प्रस्तुति के अवसर पर कार्डिनल पिएत्रो परोलिन ने अंतर्राष्ट्रीय चिंताओं पर बात की, यूक्रेन में युद्ध को और बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया तथा संघर्ष को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।
संत फ्रांसिस जेवियर के पवित्र अवशेषों की दस साल की प्रदर्शनी पुराने गोवा में बसिलिका ऑफ बॉम जीसस में शुरू हुई, जिसमें पूरे भारत और उसके बाहर से तीर्थयात्री आ रहे हैं।
रूसी-यूक्रेनी युद्ध के 1000 दिन पूरे होने पर रोम के सान्ता मरिया इन त्रास्तेववरे मरियम महागिरजाघर में बुधवार को बोलोन्या के महाधर्माध्यक्ष तथा इतालवी काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल मातेओ मरिया ज़ूप्पी ने ख्रीस्तयाग अर्पित किया तथा इस अवसर पर युद्ध की समाप्ति का आह्वान किया।
भारत के सीरो-मालाबार काथलिक कलीसिया के धर्माधिपति महाधर्माध्यक्ष राफायल थाट्टिल ने उत्तरी अरब की प्रेरितिक यात्रा कर स्थानीय श्रद्धालुओं से कहा कि वे अपनी आस्था और विरासत के साथ “मजबूत संबंध” बनाए रखें, साथ ही अपने नए वातावरण में “सकारात्मक योगदान” दें।
नैदरलैण्ड स्थित हेग के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने गाज़ा में युद्ध-अपराधों के लिये इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। साथ ही हमस के नेता अल-मसरी सहित हमास के कई अन्य नेताओं की भी तलाश है।