अमेरिका के पोंटिफिकल मिशनरी कार्यों के वियतनामी दानदाताओं के एक दल से मुलाकात में, पोप फ्राँसिस ने अमेरिका में रह रहे वियतनाम के कई काथलिक प्रवासियों के "दृढ़ विश्वास" पर प्रकाश डाला।
पोप फ्राँसिस ने महाधर्माध्यक्ष एडवार्ड प्रोफिटलिक की धन्य घोषणा को मंजूरी दे दी है। वे जर्मनी के जेसुइट थे और एस्तोनिया में सेवा दे रहे थे एवं 1942 में सोवियत संघ में शहीद हो गए।
परंपरा को ध्यान में रखते हुए, इस साल, वाटिकन के राज्य सचिव वाटिकन के बच्चों के अस्पताल का दौरा किया और डॉक्टरों, नर्सों, रोगियों और परिवारों के लिए क्रिसमस की आशा का संदेश लाये।
वाटिकन का नया मोबाइल डाकघर (पोस्ट ऑफिस) जहाँ कोई भी व्यक्ति "ईश्वर की घोषणाएँ भेज और प्राप्त कर सकता है", उसका उद्घाटन 19 दिसंबर को, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में एक फीता काटकर किया गया।
वाटिकन के उपदेशक, फ्राँसिस्कन फादर रोबेरतो पसोलिनी ने, छोटापन पर आगमन काल का तीसरा और अंतिम चिंतन प्रस्तुत किया, जो एक रूकावट के रूप में नहीं, बल्कि विनम्रता के रूप में मुलाकात के लिए जगह बनाती है।
वाटिकन मीडिया काथलिक कलीसिया द्वारा घोषित जयन्ती वर्ष 2025 के कार्यक्रमों की पूरी कवरेज प्रदान करेगा। जयन्ती वर्ष का शुभारम्भ सन्त पापा फ्राँसिस क्रिसमस की पूर्वसन्ध्या 24 दिसम्बर को वाटिकन स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर का पवित्र द्वार खोलकर करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र सहायता कार्यकर्ताओं का कहना है कि इजरायल ने गाजा में सहायता मिशन को अभी भी अस्वीकार कर दिया है। यह नया इनकार, उन 38 मिशनों में शामिल हो गया है, जिन्हें इजरायल ने दिसंबर के आरंभ में अवरुद्ध कर दिया था।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को नई दिल्ली में कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।