नेपल्स के माफिया के हाथों फादर जुसेप्पे डायना की हत्या की 30वीं बरसी पर, पोप फ्राँसिस ने युवाओं से जोरदार अपील की है कि वे संगठित अपराध के खिलाफ लड़ना जारी रखें और खुद को निराश होने न दें।
पोप फ्राँसिस ने 21 अप्रैल को मनाए जानेवाले बुलाहट के लिए 61वें विश्व प्रार्थना दिवस हेतु अपना संदेश जारी किया और ख्रीस्तीयों से हमारी दुनिया में आशा और शांति के बीज बोने के लिए हमारी साझा बुलाहट का स्वागत करने का आग्रह किया।