शुक्रवार को सिनॉड प्रेस ब्रीफिंग में, डॉ. पावलो रुफीनी ने खुलासा किया कि असेंबली में अंतिम संकलित रिपोर्ट पर कैसे मतदान किया जाएगा, और फादर तिमोथी रैडक्लिफ का दावा है कि धर्मसभा का डर इसके वास्तविक उद्देश्य की गलतफहमी से पैदा होता है।
गुरुवार की धर्मसभा प्रेस ब्रीफिंग में एक महत्वपूर्ण "'ख्रीस्तीय एकता वर्धक" पहलू था, जिसमें ख्रीस्तीय एकता को बढ़ावा देने के लिए बने विभाग के प्रीफेक्ट और दो गैर-काथलिक "भाईचारे प्रतिनिधियों" ने चर्चा में योगदान दिया।
धर्माध्यक्षीय धर्मसभा की 16वीं साधारण महासभा में प्रतिभागियों ने अपने अनुभवों के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हुए, पिछले कुछ हफ्तों के काम का विवरण दिया है और ईश प्रजा के लिए एक पत्र को मंजूरी दी है एवं आशा व्यक्त की है कि आनेवाले महीनों में हर कोई "धर्मसभा' शब्द से निर्दिष्ट मिशनरी समन्वय की गतिशीलता में ठोस रूप से भाग लेने" में सक्षम होगा।