कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट और कार्डिनल डियूडोने नज़ापालिंगा; महाधर्माध्यक्ष तिमोथी ब्रोग्लियो; और डॉक्टर नोरा कोफोग्नोटेरा नॉनटेरा ने वाटिकन प्रेस कार्यालय में बुधवार की प्रेस वार्ता में महासभा के अपने अनुभव साझा किए।
पोप फ्राँसिस ने गाजा के पवित्र परिवार पल्ली के विश्वासियों से एक फोन कोल पर बातें की एवं पीड़ित समुदाय का हौसला बढ़ाया। एक धर्मबहन ने समुदाय की ओर से पोप के प्रति आभार व्यक्त किया।
अर्जेंटीना की समाचार एजेंसी तेलम को दिए एक साक्षात्कार में पोप फ्राँसिस ने चल रहे धर्माध्यक्षीय धर्मसभा, युद्ध और वैश्विक संकट, अर्जेंटीना एवं पापुआ न्यू गिनी की प्रेरितिक यात्रा की अपनी इच्छा पर चर्चा की।
पोप फ्रांसिस ने 15 अक्टूबर को, अपने रविवारीय देवदूत प्रार्थना के पूर्व विश्वासियों और तीर्थयात्रियों को दिये गये संदेश में ईश्वरीय निमंत्रण को सुनने का आहृवान किया।