ईश वचन को समर्पित रविवार के देवदूत प्रार्थना में पोप लियो 14वें ने येसु के मिशन की शुरूआत पर चिंतन किया तथा ख्रीस्तीयों के अपील की कि वे डर या बुरे हालात से परेशान न हों, बल्कि ईश्वर के समय पर भरोसा रखें। उन्होंने विश्वासियों से भाईचारे और शांति के लिए एक ताकत के रूप में मानव की हर परिस्थिति में सुसमाचार का प्रचार करने का प्रोत्साहन दिया।
देवदूत प्रार्थना के उपरांत पोप ने ईश वचन रविवार की याद दिलायी तथा यूक्रेन के युद्ध पीड़ित लोगों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शांति के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया।
पोप लियो 14वें ने संत घोषणा के रास्ते पर नई आज्ञप्तियों को मंजूरी देते हुए, ग्वाटेमाला के फादर अगोस्तो राफेल रामिरेज मोनास्टेरियो एवं मदर मारिया इग्नासिया इसाची की शहादत को मान्यता दी, जिससे उन्हें धन्य घोषित करने का रास्ता साफ हो गया।
सियोल के महाधर्माध्यक्ष ने म्योंगडोंग महागिरजा में विश्व युवा दिवस (डब्ल्यू वाई डी) प्रतीक चिन्ह की 15 प्रतियों पर आशीष देने के साथ, देशभर में तीर्थयात्रा शुरू की।
भारत से रोम तक, बोसी एक्यूमेनिकल इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाला एक युवा ख्रीस्तीय एकता और न्याय के साथ-साथ इस टूटी हुई दुनिया में ख्रीस्तीय एकता का क्या मतलब है, इस पर विचार करता है।
मिनियापोलिस में हाल ही में संघीय आप्रवास एजेंटों द्वारा की गई दो हत्याओं के बाद, अमेरिकी धर्माध्यक्षों ने संयम, शांति और हर मानव जीवन का सम्मान करने की अपील की है।
अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन और रूस ने अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति वार्ता बिना किसी डील के खत्म कर दी, हालांकि चल रहे हमलों के बावजूद अगले सप्ताहांत और बातचीत की उम्मीद है।
झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित तीन दिवसीय ट्रेनिंग और सलाह-मशविरा वर्कशॉप के दौरान चर्च के नेताओं, धार्मिक लोगों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने प्रवासी मजदूरों के सामने आने वाली चुनौतियों—खासकर मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी—से निपटने के लिए एक मजबूत सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।
चर्च नेताओं ने जाने-माने MEP मिशनरी और जाने-माने बाइबिल विद्वान फादर लुसिएन लेग्रैंड को ईश्वर के वचन के प्रति उनकी 70 साल की समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान कॉन्फ्रेंस ऑफ कैथोलिक बिशप्स ऑफ इंडिया (CCBI) – बाइबिल आयोग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बाइबिल सम्मेलन के दौरान दिया गया।