राज्य सचिवालय में बहुपक्षीय मामलों के अवर सचिव, मोन्सिन्योर दानियल पाचो ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के 69वें आम सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सैन्य व्यय में वृद्धि "समस्त मानवता के लिए अपमान" है।
पूर्व प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष नोवाटस रुगाम्बवा का 67 वर्ष की आयु में रोम में निधन हो गया। वे अपने पीछे उन अनेक देशों में उदारता और सेवा की विरासत छोड़ गए, जहाँ उन्हें पोप के प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया था।
संयुक्त राष्ट्र में परमधर्मपीठ के प्रतिनिधि ने समाज से बुजुर्ग लोगों को महत्व देने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया है, तथा स्वस्थ अंतर-पीढ़ीगत समन्वय और परिवार के लिए समर्थन का आह्वान किया है।
नेपाल में काथलिक कलीसिया के प्रेरितिक प्रशासक फादर सिलास बोगाती ने बताया कि हाल की अशांति के बाद, नेपाल में शांति लौट आई है, स्कूल पुनः खुल गए हैं और अन्तरिम सरकार में विश्वास बढ़ रहा है।
पोप लियो 14वें के साथ एक निजी मुलाक़ात के बाद वाटिकन न्यूज़ से बात करते हुए, शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने कहा कि वह अपने मिशन के लिए पोप के समर्थन से "बेहद उत्साहित" हैं।
लीबिया के पास एक शरणार्थी जहाज में आग लगने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, एक इतालवी मानवीय संगठन ने सिसिली की एक अदालत में यूरोपीय संघ समर्थित लीबियाई सैन्य कर्मियों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन का विवरण देते हुए नए सबूत पेश किए हैं।
कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित सेंट पीटर्स पोंटिफिकल इंस्टीट्यूट का स्वर्ण जयंती समारोह 17 से 19 सितंबर तक प्रार्थना, चिंतन और शैक्षिक आदान-प्रदान के साथ शुरू हुआ। इस पवित्र यूचरिस्ट की अध्यक्षता भारत के कैथोलिक बिशप सम्मेलन के अध्यक्ष और गोवा एवं दमन के आर्कबिशप, महामहिम फिलिप नेरी कार्डिनल फेराओ ने की।
पूर्वोत्तर क्षेत्रीय युवा आयोग-भारत कैथोलिक युवा आंदोलन उत्तर-पूर्व (NERYC-ICYM-NE), मणिपुर कैथोलिक युवा संगठन (MCYO) के सहयोग से, मणिपुर के दंगा प्रभावित चुराचांदपुर जिले में 20 से 22 सितंबर, 2025 तक तीन दिवसीय कैथोलिक युवा सम्मेलन आयोजित करेगा।