धार्मिक आबादी में बदलाव, अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए मिलने वाली सुविधाओं के असमान बंटवारे के आरोप, और हिंदू-समर्थक भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से आक्रामक पहल ने केरल के तेज़ी से बदलते सामाजिक-राजनीतिक माहौल में ईसाई समुदाय को एक चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। यह सब अगले महीने की शुरुआत में होने वाले राज्य चुनावों से ठीक पहले हो रहा है।