समग्र निरस्त्रीकरण की ओर बढ़ने की आवश्यकता

पोप फ्राँसिस ने समग्र निरस्त्रीकरण की ओर बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

5 मार्च को निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

“आधुनिक संघर्ष नए और अधिक परिष्कृत हथियारों के उत्पादन के निरंतर मार्ग के घातक परिणामों को उजागर करते हैं। हमें समग्र निरस्त्रीकरण की ओर बढ़ने की जरूरत है, क्योंकि जहाँ मौत के साधन फैलते हैं, वहाँ शांति संभव नहीं है।” #IDDNPA

पोप ने रविवार को निरस्त्रीकरण दिवस की याद दिलाते हुए कहा था, “5 मार्च निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता के लिए दूसरा अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। सैन्य व्यय पर कितने संसाधन बर्बाद होते हैं, जो दुर्भाग्य से, वर्तमान की स्थिति के कारण बढ़ता ही जा रहा है! मुझे पूरी उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय यह समझेगा कि निरस्त्रीकरण सबसे पहले एक कर्तव्य है, निरस्त्रीकरण एक नैतिक कर्तव्य है।”

hindi Survey Popup Image