लीमा में पोप लियो: हम सभी सुसमाचार का प्रचार करने के लिए बुलाये गये हैं
लैटिन अमेरिका की अपनी प्रेरितिक यात्रा के आखिरी दिन की सुबह, पोप लियो 14वें लीमा में 'प्रेरितिक राजदूतावास’ के बाहर जमा लोगों का अभिवादन करते हैं। आज उनका कार्यक्रम एक वृद्धाश्रम का दौरा करना, पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करना और फिर रोम लौटने के लिए उड़ान भरना है।
लैटिन अमेरिका की अपनी प्रेरितिक यात्रा के अंतिम दिन, पोप लियो 14वें लीमा में 'प्रेरितिक राजदूतावास’ के बाहर जमा लोगों का अभिवादन किया, उनके स्वागत और भागीदारी के लिए उन्हें धन्यवाद दिया, और उन्हें हर ख्रीस्तीय के मिशन की याद दिलाई।
सोमवार सुबह, पोप लियो ने कहा, “हम सभी 'सुसमाचार' का प्रचार करने के लिए बुलाये गये हैं। हम सभी यह बताने के लिए बुलाये गये हैं कि येसु मसीह आए हैं और उन्होंने हमें बचाया है। मसीह, जो चमत्कारों के प्रभु हैं, वे हमेशा हमारे साथ रहते हैं।”
पोप ने उनकी भागीदारी, उपस्थिति और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए, तथा पिछले कुछ दिनों में उनके साथ रहने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
पोप एक वृद्धाश्रम का दौरा करेंगे और लीमा के लास पाल्मास एयर बेस पर पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करेंगे। रोम लौटने से पहले, पेरू में यह उनका आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।
उम्मीद है कि विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे पेरू से उड़ान भरेगा और अगले दिन, मंगलवार 17 नवंबर को सुबह 10:25 बजे रोम पहुंचेगा।
'प्रेरितिक राजदूतावास’ के सामने उपस्थित लोगों को अपना आशीर्वाद देने से पहले, पोप ने उनसे कहा, "ईश्वर आप सभी पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखें। आप हमेशा विश्वास और आशा से भरे रहें। ईश्वर का प्रेम आपको उनकी उपस्थिति और निकटता का एक सुंदर प्रतीक बनने में मदद करे, खासकर छोटे बच्चों को।"
लैटिन अमेरिका की यह प्रेरितिक यात्रा पोप की छठी अंतरराष्ट्रीय यात्रा है।
यह यात्रा 6 नवंबर को शुरू हुई। इसके दौरान वे उरुग्वे, अर्जेंटीना और अंत में पेरू पहुंचे, जहां उन्होंने मिशनरी और धर्माध्यक्ष के रूप में कई साल बिताए थे।
