पोप ने काथलिक संचारकों को प्रवाह के विरुद्ध जाने हेतु आमंत्रित किया

पोप फ्राँसिस इतालवी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के दो काथलिक टीवी और रेडियो प्रसारण नेटवर्क के पत्रकारों से मुलाकात की और उन्हें "समाज में सबसे कमजोर और हाशिए पर पड़े लोगों, दिल और जिम्मेदारी के साथ निकटता के साथ" संवाद जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

“कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित संचार और सूचना की दुनिया में हो रहे "तकनीकी नवाचार के भंवर" के बीच, काथलिक संचारकों को हमारे चारों ओर मौजूद अंधेरे में "आशा की रोशनी" लाने के अपने मूल मिशन को कभी नहीं भूलना चाहिए।” यह बात संत पापा फ्राँसिस ने इतालवी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीईआई) के दो काथलिक टीवी टीवी 2000 और इनब्लू 2000 काथलिक प्रसारण नेटवर्क के प्रबंधकों और कर्मचारियों से कही।

hindi Survey Popup Image