भारत के कैथोलिक बिशप सम्मेलन (सीसीबीआई) के अध्यक्ष और गोवा और दमन के आर्चबिशप कार्डिनल फिलिप नेरी फेराओ ने सभी से समुदायों के बीच एकता को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
माहे, 26 फरवरी, 2024: जब वेटिकन ने माहे में 18वीं सदी के एक मंदिर को बेसिलिका के रूप में स्थापित किया, तो हजारों लोग उपस्थित थे, जो केरल के उत्तरी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर था।
बुधवारीय आम दर्शन समारोह के समापन पर, पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों को बुर्किना फासो और हैती के लिए प्रार्थना करने और यूक्रेन, फिलिस्तीन और इज़राइल में युद्ध के कारण पीड़ित सभी लोगों को न भूलने के लिए आमंत्रित किया।
वाटिकन में बुधवारीय आम दर्शन समारोह में, पोप फ्राँसिस ने कार्मिक-विरोधी बारूदी सुरंगों के अवरोधन पर समझौते के लागू होने की 25वीं वर्षगांठ को याद किया। जो शत्रुता समाप्त होने के कई वर्षों बाद भी, अभी भी बहुत सारे निर्दोष नागरिक विशेषकर विशेष रूप से बच्चों को निशाना बनाना जारी रखती है।
पोप ने अर्मेनियाई धर्माध्यक्षों से मुलाकात की और शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा, "हमने कितने संघर्ष और नरसंहार देखे हैं, जो हमेशा दुखद और हमेशा निरर्थक है। आइए हम सब शांति के लिए प्रार्थना करें।"
साप्ताहिक आम दर्शन समारोह के बाद, पोप फ्राँसिस, जो पिछले दिनों हल्के फ्लू के लक्षणों से पीड़ित हैं, कुछ नैदानिक परीक्षणों के लिए रोम के ताइबर द्वीप पर जेमेली अस्पताल का दौरा किया।
पोप फ्राँसिस ने माननीय फादर जॉन्स गोरंत्ला ओ सी डी को आंध्रप्रदेश के कुरनूल धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा 27 फरवरी को हुई। फादर जॉन्स गोरंत्ला ओ सी डी इस समय रोम के तेरेसियानुम सेमिनरी के रेक्टर हैं।
पोप फ्राँसिस ने मार्च महीने के लिए अपनी विश्वव्यापी प्रार्थना की प्रेरिताई में शहीदों की सराहना करते हुए, अत्याचार से पीड़ित ख्रीस्तीयों के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया है।