पोप फ्राँसिस ने देवदूत प्रार्थना के उपरांत, 8 मार्च को मनाये जानेवाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की याद करते हुए महिलाओं की प्रतिष्ठा का सम्मान करने का आह्वान किया तथा हैती, यूक्रेन एवं मध्यपूर्व में शांति की अपील दुहरायी।
चालीसा काल के चौथे रविवार को देवदूत प्रार्थना के पूर्व अपने संदेश में पोप फ्राँसिस ने बतलाया कि ईश्वर हमें इतना प्यार करते हैं कि वे हमें दोषी ठहराने के लिए मुकदमा नहीं चलाते बल्कि हमें अपना कर, हमें बचाते हैं ताकि कोई न खो जाए।
पोप फ्राँसिस ने "प्रभु के लिए 24 घंटे" पहल शुरू करने हेतु रोम के संत पीयुस पाँचवें पल्ली में एक प्रायश्चित की धर्मविधि की अध्यक्षता की, और कहा कि पुनर्मिलन संस्कार हमें नए जीवन के पथ पर वापस लाता है जो बपतिस्मा से शुरू हुई है।
स्पेन के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन द्वारा शांति को प्रोत्साहन देने हेतु "कादेना 100" शीर्षक से आयोजित एकजुटता संगीत कार्यक्रम में गुरुवार को पोप फ्राँसिस ने एक विडियो सन्देश प्रेषित कर शांति की दिशा में काथलिक धर्माध्यक्षों तथा समारोह के समस्त कलाकारों के प्रयासों के लिये हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
वाटिकन स्थित परमधर्मपीठीय प्रेरितिक प्रायश्चितालय द्वारा आयोजित आंतरिक मंच पर पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों ने शुक्रवार को पोप फ्राँसिस का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना। इस अवसर पर पोप ने पश्चाताप की क्रिया पर विश्वास तथा क्षमा के महत्व को प्रकाशित किया।
संत थॉमस अक्विनस की मृत्यु की 750वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अपने संदेश में संत पापा फ्राँसिस ने महान विचारक की "हमारी वैश्वीकृत दुनिया के बारे में ताज़ा और वैध अंतर्दृष्टि की सराहना की जो कानूनी सकारात्मकता और जिज्ञासा पर हावी है।"
पोप फ्राँसिस ने कलीसिया में महिलाओं पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया और महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान को बढ़ावा देने के लिए एकता तथा शिक्षा का आह्वान करते हुए महिलाओं के योगदान को पहचानने के महत्व पर जोर दिया।
पोप फ्राँसिस ने नाबालिगों की सुरक्षा के लिए बने परमधर्मपीठीय आयोग को प्रोत्साहित किया है कि वह कलीसिया को सुनने और सम्मान का माहौल सुनिश्चित करने के द्वारा नाबालिगों और कमजोर लोगों की सुरक्षा में मदद करना जारी रखे।
पोप फ्राँसिस ने 7 मार्च को मोंतेनेग्रो के राष्ट्रपति जाकोव मिलातोविक से वाटिकन के प्रेरितिक प्रासाद में मुलाकात की, जिन्होंने बाद में क्रमशः वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन एवं वाटिकन विदेश सचिव पौल रिचार्ड गल्लाघर से भी मुलाकातें कीं।