पोप फ्राँसिस ने 24 मार्च को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में, करीब 60,000 विश्वासियों के साथ बड़े समारोही ढंग से खजूर रविवार की धर्मविधि सम्पन्न की। खजूर रविवार प्रभु येसु के येरूसालेम में जयजयकार के साथ प्रवेश का स्मरणोत्सव है जहाँ सुसमाचार पाठ में ख्रीस्त के दुःखभोग की कहानी प्रस्तुत की जाती है। समारोह के अंत में पोप ने देवदूत प्रार्थना का पाठ किया।