कैथोलिक संत कुरियाकोस एलियास चावारा के नाम पर बने दो संगठनों एलियास क्लब और चावरा थिंकर्स फोरम ने वरिष्ठ पत्रकार जोस कलाथिल को संयुक्त रूप से सम्मानित किया है।
अखिल भारतीय कैथोलिक विश्वविद्यालय महासंघ (AICUF) ने 24-27 मई को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज में अपना शताब्दी समारोह मनाया, जो AICUF का जन्मस्थान है।
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन के लिए रोम की दो दिवसीय यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जून को वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की।
दक्षिणी इटली में जी7 शिखर सम्मेलन में, पोप फ्राँसिस ने अमेरिका, यूक्रेन, भारत, केन्या, फ्रांस, तुर्की, कनाडा और ब्राजील के नेताओं के साथ आमने-सामने द्विपक्षीय बैठकें कीं।
पोप फ्राँसिस ने विभिन्न कंपनियों और बैंकों के प्रशासकों एवं उद्यमियों का स्वागत किया। वे एक ऐसे नेटवर्क में एकत्रित हुए हैं जो लौदातो सी के सिद्धांतों को अपनाता है। बड़ी कंपनियां सरकारों, नीतियों और विकास के भाग्य को प्रभावित करती हैं। पोप ने पर्यावरण, गरीबों और युवाओं की देखभाल करने की अपील की।
जी7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पोप फ्राँसिस ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के खतरे और संभावनाओं, ‘तकनीकी-मानव स्थिति’, मानव बनाम एल्गोरिथम निर्णय लेने, एआई-लिखित निबंध और प्रौद्योगिकी पर राजनीतिक सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा की।
पोप फ्रांसिस का आठवाँ विश्व गरीब दिवस संदेश विश्वासियों को याद दिलाती है कि ईश्वर हम प्रत्येक की देख रेख करते हैं, जबकि वे जो लोग सबसे जरूरतमंदों के हानि पहुंचाते हुए अपने लिए धन अर्जित करते हैं, वे उनकी नजर में गरीब हैं।
वाटिकन स्थित ख्रीस्तीयों के बीच एकता को प्रोत्साहित करने हेतु गठित परमधर्मपीठीय परिषद ने एक नया अध्ययन दस्तावेज प्रस्तुत किया है, जो सन्त पापा की भूमिका और सन्त पेत्रुस के उत्तराधिकारी की प्रेरिताई के कार्यान्वयन के संबंध में चल रही अंतर-कलीसियाई वार्ता का सर्वेक्षण करता है।