भारत के कैथोलिक बिशपों का सम्मेलन (सीसीबीआई) 20, अप्रैल 2024 में बेंगलुरु, कर्नाटक में सीसीबीआई केंद्र में आयोजित बैठक में धर्मसभा संश्लेषण रिपोर्ट के डायोसेसन प्रतिक्रियाओं के राष्ट्रीय सारांश की तैयारी के साथ धर्मसभा की दिशा में अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर पहुंच गया है।
पोप फ्राँसिस ने वैश्विक शांति की अपील की, युद्ध के विनाशकारी परिणामों पर जोर दिया और शांतिपूर्ण समाधान एवं सुलह की वकालत करते हुए यूक्रेन, फिलिस्तीन, इज़राइल और म्यांमार जैसे संघर्षग्रस्त क्षेत्रों के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।
एक वीडियो संदेश में, पोप फ्राँसिस ने इटली के मोलिसे धर्मप्रांत के विश्वासियों को संबोधित किया जो तीर्थयात्रा पर निकली फातिमा माता मरिया की छवि का स्वागत करते हैं और उनसे घरों और दिलों को खोलने का आग्रह करते हैं।
पोप फ्राँसिस ने बुधवार को सभी विश्वासियों को घमंड के पाप से खुद को बचाये रखने, पवित्र आत्मा के लिए अपने हृदय को खोले रखने और युद्धरत देशों के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।
वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में, आयोजकों ने इटली के “फोंदात्सियोने एता ग्रांदे” (बुजूर्गों के फाऊंडेशन) द्वारा प्रायोजित 27 अप्रैल के कार्यक्रम का अनावरण किया। कार्यक्रम दादा-दादी एवं पोता-पोती को एक साथ वाटिकन के संत पौल षष्ठम सभागार में एकत्रिक करेगा ताकि आज के विश्व में बुजूर्गों की भूमिका और योगदान को बढ़ावा दिया जा सके।