इस मई महीने में, पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों से रोजरी माला प्रार्थना करने का आग्रह किया। उन्होंने पवित्र भूमि, यूक्रेन और म्यांमार को पोम्पेई की माता मरियम की मध्यस्ता में सौंपा। अर्जेंटीना के लिए एक प्रार्थना जो आज हमारी लेडी ऑफ लुजान की माता मरियम का पर्व मनातो हैं।
पोप ने पोलैंड के संरक्षक संत स्तानिस्लास को याद किया जिनका पर्व दिवस आज है, जिसके बारे में पोप जॉन पॉल द्वितीय ने लिखा कि उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड के अस्तित्व का समर्थन किया था और पोलिश विश्वासियों को यूरोप और दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रोत्साहित किया।
पोप फ्राँसिस की इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी, तिमोर लेस्ते और सिंगापुर की प्रेरितिक यात्रा से पहले, वाटिकन ने इन यात्राओं के लिए आधिकारिक लोगो और आदर्श वाक्य जारी किया है। ये पोप की अब तक की सबसे लंबी यात्रा की एक झलक पेश करते हैं।
पोप फ्राँसिस दुनिया के सभी लोगों के लिए निष्पक्ष, न्यायसंगत और सम्मानजनक कार्य के लिए कार्रवाई के नए मॉडल की आवश्यकता पर विचार करते हैं और प्रवासियों के लिए अच्छी नीतियों की तात्कालिकता पर प्रकाश डालते हैं।
पोप फ्रांसिस ने ईशशास्त्रीय गुण आशा पर चिंतन करते हुए इसे विश्व के लिए अति आवश्यक घोषित किया।
पोप फ्रांसिस ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर पर संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में एकत्रित सभी विश्वासियों और तीर्थयात्रियों का अभिवादन करते हुए कहा प्रिय भाइयो एवं बहनो, सुप्रभात।
पेरिस ओलंपिक खेलों से पहले वाटिकन और परमधर्मपीठ के लिए फ्रांसीसी दूतावास, रोम में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेंगे। "हमारे जीवन को पटरी पर रखना” विषयवस्तु पर आयोजित सम्मेलन में लगभग 200 प्रतिभागी 16-18 मई को रोम में एकत्रित होंगे।
भाग-दौड़ भरी दुनिया में आज थोड़ा समय निकालना, किसी को अपना समय देना अथवा किसी से मुलाकात करना कठिन काम है क्योंकि व्यस्तता के कारण समय कम होता जा रहा है।
पोप फ्राँसिस और अल्बानिया के राष्ट्रपति श्री बजराम बेगज ने वाटिकन में मुलाकात की और साम्यवादी शासन द्वारा ख्रीस्तियों के धार्मिक उत्पीड़न और यहूदी लोगों की रक्षा के लिए अल्बानियाई लोगों के प्रयासों को याद किया।
पोप ने स्विस कोर के नये सदस्यों और उनके परिवारों का स्वागत किया, जो आज दोपहर में 34 नये सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए साथ आए हैं। पोप ने कई युवाओं की कंप्यूटर या सेल फोन के साथ "अकेले" रहने की आदत की तुलना में "वर्तमान के विपरीत" जाकर, खेल और रोम की यात्राओं के साथ सामुदायिक जीवन को पोषित करने हेतु प्रेरित किया।
पोप फ्राँसिस पूर्वी-रीति काथलिकों और ऑर्थोडोक्स भाइयों और बहनों को ईस्टर की शुभकामनाएं दी जो जूलियन कैलेंडर के अनुसार येसु ख्रीस्त के पुनरुत्थान का महोत्सव मनाते है। संत पापा ने यूक्रेन और फिलिस्तीन और इज़राइल में शांति के लिए प्रार्थना की।