पोप लियो 14वें ने मडागास्कर में हिंसक झड़पों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और न्याय एवं सर्वहित को बढ़ावा देकर "सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने" के प्रयासों का आह्वान किया।
इस अक्टूबर महीने में, पोप लियो 14वें विश्वासियों को विश्व शांति के लिए रोज़ाना रोज़री प्रार्थना करने और अपने दैनिक जीवन में मेल-मिलाप के विश्वसनीय साधन बनने के लिए आमंत्रित किया।
छेछाड़ी के विश्वासियों के लिए 2 अक्टूबर अत्यन्त खुशी और उत्सव का दिन रहा, जब महुआडाड़ के संत जोसेफ गिरजाघर में ईश्वरीय सृष्टि की जुबली और तुसगो पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारत और नेपाल के लिए वाटिकन के प्रतिनिधि महाधर्माध्यक्ष लेओपोल्दो जिरेली की उपस्थिति ने विश्वासियों को उत्साह से भर दिया।
सेबू के नवनियुक्त महाधर्माध्यक्ष ने 30 सितंबर को मध्य फिलीपींस में आए 6.9 तीव्रता के घातक भूकंप के बाद सभी कलीसियाओं का संरचनात्मक मूल्यांकन करने का आदेश दिया है।
वाशिंगटन के महाधर्माध्यक्ष बढ़ते भय और निर्वासन के बीच प्रवासियों के साथ एकजुटता और भविष्यसूचक साक्ष्य का आह्वान करते हैं। हालाँकि वे स्वीकार करते हैं कि राष्ट्रों को अपनी सीमाओं को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का अधिकार है, कार्डिनल मैकएलरॉय का मानना है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्तमान प्रवर्तन उपाय वैध उद्देश्यों से कहीं आगे हैं।
एशिया भर से 50 से अधिक धर्माध्यक्ष और कलीसिया के नेता 22 से 26 सितंबर तक बैंकॉक के पश्चिमी उपनगर सम्फ्रान में एकत्रित हुए, ताकि कलीसिया में सिनॉडालिटी पर चिंतन और उसे गहरा किया जा सके।
मध्य भूमध्यसागरीय मार्ग पर हर सप्ताह औसतन 42 लोग अपनी जान गंवाते हैं, जिनमें से पांच में से एक बच्चा होता है। मानवीय सहायता और विकास के संसाधनों के बिना, स्थिरता कम होगी और यात्राएँ अधिक खतरनाक होंगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गाज़ा में संघर्ष को समाप्त करने के लिए 20-सूत्रीय योजना प्रस्तुत की। इस 20-सूत्रीय प्रस्ताव में शत्रुता समाप्त करने, इज़राइली बंधकों की वापसी और गाजा के शासन में सहायता के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय "शांति समिति" के गठन का आह्वान किया गया है।
मणिपुर के चुराचांदपुर ज़िले के सेंट मैरीज़ हायर सेकेंडरी स्कूल ने चुराचांदपुर वन प्रभाग के सहयोग से वन्यजीव सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में एक निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।
तमिलनाडु के तंजावुर धर्मप्रांत ने 30 सितंबर, 2025 को वैलंकन्नी स्थित इंटरनेशनल मैरीयन श्राइन बेसिलिका ऑफ़ आवर लेडी ऑफ़ हेल्थ में 99 पारिशों से 2,000 से ज़्यादा वेदी सेवकों को एक भव्य जयंती समारोह के लिए एकत्रित किया।