पोप लियो ने समग्र मानव विकास विभाग के लिए नये सलाहकारों की नियुक्ति की
पोप लियो 14वें ने संत जोसेफ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर (भारत) में एसोसिएट प्रोफेसर; कैरेन रोड्रिग्स को वाटिकन के समग्र मानव विकास विभाग में सलाहकार के रूप में चुना है। नियुक्ति की घोषणा 18 अगस्त को हुई।
समग्र मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए गठित वाटिकन विभाग के सलाहकार के रूप में कैरेन रोड्रिग्स के साथ कई अन्य सदस्यों की नियुक्ति हुई है जो इटली, स्वीजरलैंड, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों के हैं।
जैसा कि प्रेरितिक संविधान प्रेदिकाते इवंजेलियुम में कहा गया है, रोमी परमाध्यक्षीय कार्यालय के विभागों में सलाहकारों की नियुक्ति पांच साल की अवधि के लिए की जाती है। वे खासकर अध्ययन की जरूरतवाले मुद्दों को सुलझाने के लिए उपयोगी राय और सुझाव देते हैं।
