भारत के कैथोलिक बिशपों के सम्मेलन (सीसीबीआई) ने दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक की मेजबानी की, जिसका ध्यान पुरोहितों के जीवन और सेविकाई में डिजिटल प्रचार को एकीकृत करने पर केंद्रित था। सीसीबीआई मीडिया एपोस्टलेट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 12-13 अगस्त को गोवा के बेनौलिम में शांति सदन में हुआ।
भारत के कैथोलिक बिशप सम्मेलन (सीसीबीआई) के प्रवासियों के लिए आयोग, उत्तरी क्षेत्र ने 12 अगस्त को डीसीसी हॉल, आर्चबिशप हाउस, नई दिल्ली में "प्रवासियों को सशक्त बनाना" शीर्षक से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया।
12 अगस्त को आधिकारिक रूप से किए गए एक उपाय में, निकारागुआ के आंतरिक मंत्रालय ने मटागाल्पा के धर्मप्रांतीय कारितास संगठन और धर्मप्रांत के 14 अन्य गैर सरकारी संगठनों को रद्द कर दिया है, जहाँ हाल के दिनों में पुरोहितों की गिरफ्तारी और निष्कासन की एक श्रृंखला देखी गई है। संगठनों की चल और अचल संपत्ति राज्य को हस्तांतरित कर दी जाएगी।
पोप फ्राँसिस के साथ मुलाकात के बाद इटली के पवित्र हृदय काथलिक यूनिर्सिटी की अध्यक्षा एलेना बेकाली ने कहा कि इताली यूनिर्सिटी विकासशील देशों में परियोजनाएँ चलाते हुए "विभिन्न संस्कृतियों के बीच मुलाकात और संवाद का स्थान" प्रदान करना चाहता है। काथलिक यूनिवर्सिटी ऑफ द सेक्रेड हार्ट की रेक्टर एलेना बेकाली ने सोमवार को पोप फ्राँसिस के साथ अपनी मुलाकात को "बहुत सौहार्दपूर्ण और आशाजनक" बताया।
पोप फ्राँसिस ने रोम में महासभा के आयोजन के दौरान चार धर्मसमाजों के सदस्यों को संबोधित किया और उनसे विवेकशील, निरंतर प्रशिक्षण और दया की भावना को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन और ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने टेलीफ़ोन कॉल के दौरान साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें कार्डिनल पारोलिन ने मध्य पूर्व में युद्ध के व्यापक होने के जोखिम पर परमधर्मपीठ की गहरी चिंता व्यक्त की।
यूरोपीय संघ के प्रेरितिक राजदूत और आयरलैंड के डाउन और कॉनर के धर्माध्यक्ष सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष नोएल ट्रेनर का 73 वर्ष की आयु में ब्रुसेल्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस प्रतिवर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है विश्वभर में युवाओं के मुद्दों की ओर सरकारों और लोगों का ध्यान आकर्षित करना।
जब सूडान में चल रहे गृहयुद्ध और जबरन विस्थापन के कारण गंभीर मानवीय आपातकाल का सामना करना पड़ रहा है, देश के धर्माध्यक्षों ने "भयानक" मानवीय परिणामों को कम करने के लिए शांति वार्ता का समर्थन किया है।
निकारागुआ में पिछले शनिवार और रविवार को अधिकारियों ने दो और पुरोहितों एवं एक मिशन सहयोगी को हिरासत में ले लिया, जबकि कुछ ही दिन पहले सात अन्य लोगों को निष्कासित कर दिया गया था और वे रोम पहुंच गये थे।।