भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (CBCI) ने प्रस्तावित विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) संशोधन बिल 2026 पर चिंताओं के बीच 28 जून को राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस मनाने का आह्वान किया है। चिंता के केंद्र में एक ऐसा बिल है जो विदेशी फंडिंग पर नियमों में बदलाव करेगा, कलीसिया के अनुसार इससे देश में होनेवाली शिक्षण, स्वास्थ्य देखभाल और परोपकारी गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।