येरूसालेम के लैटिन प्राधिधर्माध्यक्ष और पवित्र भूमि के संरक्षक का कहना है कि पवित्र कब्र के गिरजाघर में पास्का पर्व मनाने के लिए इस्राएली अधिकारियों के साथ एक समझौता हो गया है। हालांकि, चल रहे संघर्ष से जुड़ी पाबंदियाँ अभी भी लागू हैं, और दुनियाभर के भक्तों के लिए प्रार्थनाओं को सीधे प्रसारित किया जाएगा।