पोप लियो 14वें ने, 01 नवम्बर, सब संतों का महोत्सव के अवसर पर संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में उपस्थित सभों के संग देवदूत प्रार्थना का पाठ किया, अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पवित्रता सभों के लिए दिया गया एक वैश्विक उपहार है।
विल्लानोवा के संत थॉमस गिरजाघर में पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करने हेतु पोप लियो 14वें का एक विशाल और विविध भीड़ ने स्वागत किया। यह कास्टेल गंडोल्फो शहर में उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। हज़ारों लोग विला बारबेरिनी को प्रेरितिक पैलेस से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कतार में खड़े थे और फ़्रीडम स्क्वायर में एकत्र हुए।
अपने ग्रीष्मावकाश के दौरान रविवार 13 जुलाई को पोप लियो 14वें ने रोम के कास्तेल गंदोल्फो में विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया तथा ख्रीस्तीयों को याद दिलाया कि हम दूसरों की सेवा और देखभाल, प्रेम से करके अनन्त जीवन प्राप्त कर सकते हैं, न कि मृत्यु को धोखा देकर।
प्रेरितिक श्राइन के संरक्षक जून में वाटिकन प्रेरितिक पैलेस के ड्यूकल हॉल में देखे गए उस अत्यंत कोमलता भरे दृश्य का वर्णन करते हैं। एक परिवार के साथ एक निजी मुलाक़ात के दौरान, छोटा बेटा पोप के पास दौड़ा। और संत पापा उसे स्नेहपूर्वक गले लगाने के लिए नीचे झुके।
कास्टेल गोन्दोल्फो स्थित प्रेरितिक प्रासाद में शनिवार को पोप लियो 14 वें ने आठ धर्मसमाजों की आम सभाओं में भाग लेनेवाले पुरोहितों को एक साथ सम्बोधित कर उन्हें अपने संस्थापकों द्वारा छोड़ी गई विरासत को कदापि न भूलने का सन्देश दिया।
दादा-दादी और बुजुर्गों हेतु विश्व दिवस के लिए अपने संदेश में - जो प्रत्येक वर्ष येसु के दादा-दादी, संत अन्ना और जोवआकिम के पर्व के निकटतम रविवार को मनाया जाता है – संत पापा लियो ने आशा और वृद्धावस्था पर विचार व्यक्त किये।
इतालवी पत्रिका पियास्सा सन पिएत्रो में प्रकाशित एक पत्र में, एक युवा माँ अपने बच्चों के भविष्य के लिए पोप लियो से अपील करती है, और पोप आशा का संदेश देते हुए उसका जवाब देते हैं।
लोगों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए हममें से प्रत्येक को परिवर्तन की एक दैनिक यात्रा की आवश्यकता है, पोप लियो 14वें ने ‘पियाज़ा सान पिएत्रो’ पत्रिका के पन्नों में आज की दुनिया की चिंताजनक वास्तविकता पर विचार करती एक माँ के प्रश्नों के उत्तर में लिखा है। पोप मुलाकात की संस्कृति के लिए संवाद का आग्रह करते हैं और हमें प्रार्थना और साहसिक कार्यों को "छोटे-छोटे कदमों के श्रमसाध्य धैर्य के साथ" जोड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं।
पोप लियो 14वें ने कास्टेल गंडोल्फो स्थित ‘लौदातो सी गाँव’ में सृष्टि की देखभाल के लिए पहला मिस्सा समारोह के अनुष्ठान किया औरइस दिन ट्वीटकर ख्रीस्तियों से आग्रह किया कि वे धरती और गरीबों की पुकार सुनें और समस्त सृष्टि में शांति और सामंजस्य स्थापित करने के हमारे मिशन को अपनाएँ।
पोप लियो 14वें और राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन में युद्ध, जबरन निर्वासित यूक्रेनी बच्चों की वापसी और वार्ता एवं शांति के लिए परमधर्मपीठ के निरंतर समर्थन पर चर्चा की। राष्ट्राध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने रूस से यूक्रेनी नाबालिगों को वापस लाने में मदद के लिए तथा "युद्ध समाप्त करने" के लिए परमधर्मपीठ से अनुरोध किया है।
पोप लियो 14वें के चुनाव के दो महीने बाद, उनके परमाध्यक्षीय सेवा से संबंधित कई प्रतीकात्मक छवियां प्रसारित होने लगी हैं, उनमें से एक पोप की एक तस्वीर है जिसमें वे एक छोटी लड़की के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं जो उन्हें एक हस्तनिर्मित चित्र भेंट कर रही है।
पोप लियो ने देवदूत प्रार्थना के पूर्व अपने दिये गये संदेश में येसु ख्रीस्त के द्वारा अपने शिष्यों को भेजे जाने पर चिंतन करते हुए कहा कि ईश्वर उत्साही प्रेरितों की चाह रखते हैं।
पोप लियो 14वें ने उत्तरी यूरोप के युवाओं और शिक्षकों का वाटिकन में स्वागत किया और उनसे ईश्वर के आह्वान को सुनने और शिष्यत्व की अपनी यात्रा जारी रखने का आग्रह किया।
पोप लियो ने रोम में हुए आकस्मिक विस्फोट से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की पोप लियो 14वें ने रोम में एक पेट्रोल स्टेशन पर हुए विस्फोट के बाद अपने धर्मप्रांत के लिए प्रार्थना की, जिसमें कई आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं सहित 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
रोम शहर के परिसर में कास्तेल गोन्दोल्फो स्थित विला बारबेरिनी प्रेरितिक प्रासाद में जारी कार्यों का निरीक्षण करने शुक्रवार 3 जुलाई को पोप लियो 14 वें ने कास्तेल गोन्दोल्फो का रुख किया जहाँ आगामी रविवार से वे कुछ समय ग्रीष्मकालीन विश्राम की अवधि व्यतीत करेंगे।
पोप लियो 14वें ने पॉल षष्ठम हॉल में 600 से अधिक बच्चों से मुलाकात की, जिसमें वाटिकन के समर कैंप के प्रतिभागी और कारितास इटली द्वारा आयोजित यूक्रेनी बच्चे शामिल थे।
पोप के विश्वव्यापी प्रार्थना नेटवर्क ने संत पापा लियो 14वें के जुलाई माह के लिए प्रार्थना की प्रेरिताई का वीडियो प्रकाशित किया है जिसमें उन्होंने विश्वासियों को आत्मपरख करने सीखने के लिए प्रेरित किया है।