पोप ने युद्ध पीड़ितों के लिए प्रार्थना की, मेल-मिलाप व शांति का
देवदूत प्रार्थना के अंत में, पोप लियो 14वें ने युद्ध के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना की और शांति की अपील की। साथ ही, उन्होंने पापुआ न्यू गिनी और सूखे से जूझ रहे अन्य देशों के प्रति अपनी करीबी प्रकट की। उन्होंने युवाओं को भी याद किया और मठवासियों का भी अभिवादन किया; और बताया कि वे गरीबों के साथ भोजन करेंगे।
देवदूत प्रार्थना के उपरांत पोप ने विश्वासियों का अभिवादन किया।
उन्होंने विश्व युवा दिवस की याद करते हुए कहा, “इस रविवार, दुनियाभर के स्थानीय कलीसियाओं में विश्व युवा दिवस मनाया जा रहा है। आज से, युवाओं के साथ येसु के ये शब्द होंगे: "हिम्मत रखो: मैंने दुनिया जीत ली है!" (यो. 16:33), जो अगले साल अगस्त में सियोल में होनेवाले 41वें विश्व युवा दिवस का आदर्शवाक्य है। ख्रीस्त की जीत कोई दुनियावी जीत नहीं है, बल्कि एक विनम्र राजा की जीत है जो सबसे कमजोर लोगों से अपनी पहचान बनाते हैं। इसलिए पोप ने कहा, “मैं सभी युवाओं को ख्रीस्त की तरह विनम्र और विनीत बनने की हिम्मत रखने के लिए आमंत्रित करता हूँ। उनका प्यार आपकी ताकत बने!”
उसके बाद पोप लियो ने दुनियाभर में हो रहे संघर्ष के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों से शांति के लिए काम करने की अपील की।
उन्होंने कहा, “मेरी दुआएँ पापुआ न्यू गिनी और सूखे से प्रभावित दूसरे प्रशांत देशों के लोगों के साथ है। मैं इस आपातकाल से परेशान लोगों के साथ अपना सामीप्य व्यक्त करता हूँ, और उन लोगों को धन्यवाद देता हूँ जो सबसे अधिक परेशान लोगों की मदद करने के लिए काम कर रहे हैं।”
पोप ने संघर्ष से पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया जो दुःखद रूप से पूरी दुनिया में मौत और दर्द फैला रहे हैं। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार के लिए भी प्रार्थना करने को कहा ताकि वे मेल-मिलाप और शांति का समाधान शीघ्र ढूंढने के लिए खुद को तैयार कर सकें।
तत्पश्चात् पोप ने रोम तथा विश्व के विभिन्न हिस्सों से आये तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया।
उन्होंने कुँवारी मरियम के समर्पण के पर्व की याद करते हुए सभी एकांत मठवासियों का अभिवादन किया और उन्हें उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कामना की कि इन समुदायों की आवश्यकताओं की पूर्ति कभी कम न हो।
उसके बाद अपने एक विशेष कार्यक्रम के बारे बतलाते हुए कहा, "मुझे जल्द ही गरीबों के साथ भोजन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जो प्रेरितिक यात्रा के कारण, इस रविवार के लिए टाल दिया गया था। मैं चाहता हूँ कि यह रोजमर्रा की शैली का चिन्ह हो, भाईचारे के आदान-प्रदान का एक तरीका, जिससे कोई भी अकेला वंचित न रहे।
अंत में, पोप ने सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।
