2025 में 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु वाटिकन आये

परमाध्यक्षीय आवास से जारी आंकड़ा से पता चलता है कि अप्रैल तक वाटिकन में संत पापा के आमदर्शन समारोहों और धर्मविधिक कार्यक्रमों में 250,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए। मई की शुरुआत में पोप लियो 14वें के चुनाव के बाद, लगभग 30 लाख लोगों ने ख्रीस्तयाग और अन्य समारोहों में हिस्सा लिया।

2025 में, वाटिकन में पोप के आमदर्शन समारोहों और प्रार्थनाओं के लिए 3,176,620 लोग मौजूद थे।

यह पोप परमाध्यक्षीय आवास द्वारा बताए गए आंकड़ों के अनुसार है, जिसमें आमदर्शन समारोह, जुबली और विशेष आमदर्शन समारोह; ख्रीस्तयाग; और देवदूत प्रार्थना का पाठ शामिल है।

जनवरी और अप्रैल के बीच, पोप फ्राँसिस की तबियत बिगड़ने के कारण वाटिकन में कम कार्यक्रम हुए। उस समय कुल 262,820 लोग वाटिकन आए: जिसमें आठ आमदर्शन समारोह और जुबली आमदर्शन में लोगों की संख्या 60,500, विशेष आमदर्शन में 10,320, ख्रीस्तयाग में 62,000 विश्वासी, और देवदूत प्रार्थना में 130,000 रही।

पोप लियो के चुनाव के बाद से संख्या

8 मई को पोप लियो 14वें के पोप चुने जाने के बाद से, 2,913,800 आगंतुक रिकॉर्ड किए गए हैं। 36 आमदर्शन  और जुबली आमदर्शन में 1,069,000 लोग शामिल हुए, जबकि 148,300 लोगों ने विशेष आमदर्शन में हिस्सा लिया।

इसके अलावा, आंकड़ा दिखाता है कि 796,500 लोग धर्मविधियों में शामिल हुए, जबकि 900,000 लोग देवदूत प्रार्थना के लिए संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में आये थे। दिसंबर में देवदूत प्रार्थना के पाठ में सबसे ज्यादा लोग शामिल हुए, जिसमें 250,000 लोग पोप के साथ देवदूत प्रार्थना करने गए थे।

अक्टूबर में धर्मविधिक समारोहों (लगभग 200,000) और आमदर्शन समारोह एवं जुबली आमदर्शन (लगभग 295,000) दोनों में शामिल होनेवाले सबसे ज्यादा लोग रिकॉर्ड किए गए।

hindi Survey Popup Image