ईसाई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में हुई एक बड़ी आदिवासी रैली पर निराशा जताई है। इस रैली में उन आदिवासियों के लिए कल्याणकारी लाभों को खत्म करने की मांग की गई, जिन्होंने ईसाई धर्म और इस्लाम अपना लिया है।
एशियाई बिशप पारिस्थितिक और जलवायु मुद्दों को संबोधित करने के लिए गंभीर कदम उठा रहे हैं, जब फेडरेशन ऑफ एशियन बिशप्स कॉन्फ्रेंसेस की केंद्रीय समिति जो पूर्ण सभा के निर्णयों को लागू करने वाली मुख्य संस्था है ने एशिया में COP 30 के परिणामों को स्थानीय स्तर पर लागू करने की एक कार्य योजना का समर्थन किया।
उत्तर-पश्चिमी मलेशिया के बुकित मेरताजम में स्थित सेंट ऐनी के माइनर बेसिलिका में हर साल होने वाले सेंट ऐनी के पर्व को, पेनांग राज्य विरासत अधिनियम 2011 के तहत, पेनांग राज्य की विरासत संपत्ति के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है।
देश-विदेश चर्च न्यूज़ | RVA Hindi News | 26 May 2026
#RadioVeritasAsia #churchnews #christiannews #weeklynews #Hindichurchnews national and international news
Presented By: RVA Hindi
News Presenter: Priyanka Damor
“मानवीय आवाज़ों और चेहरों का संरक्षण” शीर्षक से आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिभागियों से पोप लियो 14 वें ने कहा कि डिजिटल संचार माध्यम जगत से उत्पन्न नवीन चुनौतियों के समक्ष भविष्य के लिये उनकी चिन्ताएँ तर्कसंगत हैं।
पोप लियो ने वाटिकन अप्रवासीय नये राजदूतों का प्रत्यय पत्र स्वीकारने के अवसर पर उन्हें संबोधित कर अपना संदेश में कहा कि उनकी प्रेरिताई “वार्ता को मज़बूत बनाये, आपसी समझ को गहरा करें और दुनिया में ज़रूरी शांति स्थापना में मदद करें।”
रोम स्थित परमधर्मपीठीय ऊरबानियाना विश्वविद्यालय में गुरुवार को डिजीटल टैकनॉलोजी, शिक्षा और संस्कृति जगत के विद्धानों और पत्रकारों का एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें मीडिया और समाज पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावों का विश्लेषण किया गया।
विश्वधर्माध्यक्षीय धर्सभा के महासच्चिवालय द्वारा एक दस्तावेज़ का प्रकाशन किया गया है जिसमें स्थानीय कलीसियाओं को अक्टूबर 2028 में होने वाली विश्वव्यापी कलीसियाई सभा की ओर मार्गदर्शन दिया गया है.
वर्कर्स इंडिया फेडरेशन (WIF), जो कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के श्रम कार्यालय का एक राष्ट्रीय संगठन है, ने 18-19 मई को बेंगलुरु के सुबोधना में आयोजित अपनी वार्षिक आम सभा की बैठक के दौरान 2026-2028 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव किया।