इंदौर में धर्म-शिक्षकों को प्रोत्साहित किया गया है कि वे अपनी सेवा को केवल ईसाई सिद्धांतों को सिखाने के रूप में न देखें, बल्कि येसु मसीह की गवाही देने और दूसरों को आस्था से जुड़ने में मदद करने के एक बुलावे (मिशन) के रूप में देखें।
भारत में एक ईसाई सांसद ने मध्य प्रदेश राज्य में एक महीने से अधिक समय से जेल में बंद प्रोटेस्टेंट बिशप, एक कैथोलिक पुरोहित और कई अन्य लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए संघीय सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है।